BGMI 4.1 Update: Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतज़ार के बाद Krafton भारत में BGMI 4.1 अपडेट जारी कर रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को नए मैप्स, बेहतर गेमप्ले फीचर्स और कई नए इन-गेम एलिमेंट्स मिलने वाले हैं.
यह अपडेट गेम को पहले से ज़्यादा मज़ेदार, चैलेंजिंग और एक्साइटिंग बनाने वाला है. आइए जानते हैं BGMI 4.1 अपडेट की रिलीज़ डेट, टाइमिंग, नए फीचर्स और डाउनलोड तरीका.
BGMI 4.1 अपडेट: रिलीज़ डेट और इंडिया टाइमिंग
Krafton India के अनुसार, BGMI 4.1 अपडेट भारत में 13 नवंबर को रोलआउट होगा. Android और iOS दोनों यूज़र्स इसे सुबह से डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन Android वर्ज़न 3 फेज़ में जारी किया जाएगा:
Android (Google Play Store):
- (टाइमिंग)सुबह 6:30 बजे – (रोलआउट स्टेज)30% यूज़र्स को अपडेट
- (टाइमिंग)सुबह 9:30 बजे – (रोलआउट स्टेज)50% यूज़र्स को अपडेट
- (टाइमिंग)सुबह 11:30 बजे – (रोलआउट स्टेज)सभी यूज़र्स को अपडेट
iOS (App Store):
- (टाइमिंग)सुबह 9:30 बजे – (रोलआउट स्टेज)100% यूज़र्स के लिए एक साथ जारी
APK (Official BGMI Website)
- (टाइमिंग)दोपहर 12:30 बजे – (रोलआउट स्टेज)डाउनलोड उपलब्ध
BGMI 4.1 में क्या नया मिलने वाला है?
नया BGMI 4.1 अपडेट कई मजेदार फीचर्स और चैलेंजिंग एलिमेंट्स लेकर आ रहा है:
नया Penguin Town Hot Drop (Erangel)
- Erangel मैप में एक नया आइस थीम्ड लोकेशन जोड़ा गया है.
- यहां बर्फीले इलाके, लोकेशन-आधारित चैलेंज और जायंट पेंगुइन स्टैच्यू में छुपा लूट क्रेट मिलेगा.
- खिलाड़ियों को नए प्रकार का लूट और टैक्टिकल एडवांटेज मिलेगा.
नई Ice Gadgets
- Fish Rocket – दुश्मनों को डैमेज देने और उन्हें कंफ्यूज़ करने में मदद
- Blue Fin Tuna Syringe – अस्थायी हेल्थ और स्पीड बूस्ट
- स्नो-बेस्ड कॉम्बैट एलिमेंट्स गेमप्ले को और रणनीतिक बनाएंगे
नया Looting सिस्टम
- अब खिलाड़ी नॉक आउट होने के बाद भी मूविंग व्हीकल से लूट उठा सकेंगे
- इससे बैटल में सर्वाइवल चांस और टैक्टिकल प्ले बढ़ेगा
BGMI 4.1 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?
खिलाड़ी इस अपडेट को आसानी से इन तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं:
Google Play Store / App Store
- स्टोर खोलें
- Battlegrounds Mobile India सर्च करें
- Update बटन पर क्लिक करें
या
गेम ओपन करते ही इन-गेम अपडेट प्रॉम्प्ट आएगा, उसे फॉलो करके अपडेट इंस्टॉल किया जा सकता है.
इसके अलावा, आधिकारिक APK फाइल भी BGMI की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
BGMI 4.1 अपडेट के साथ गेमर्स को एक बिल्कुल नया और ताज़ा अनुभव मिलने वाला है. नए मैप्स, फीचर्स और गेमप्ले अपग्रेड्स से यह अपडेट गेमर्स की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाएगा.
ये भी देखिए:












