क्या होती है Flex Fuel टेक्नोलॉजी, जिसकी मोटरसाइकिल ला रही Hero MotoCorp? Petrol की होगी छुट्टी!

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Hero Flex Fuel Bike: Hero MotoCorp अब भारत में अपनी पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और क्लीन मोबिलिटी की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच कंपनी 3 जून को इस नई टेक्नोलॉजी से लैस बाइक को पेश करेगी. खास बात यह है कि लॉन्च इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri भी शामिल हो सकते हैं.

यह लॉन्च Hero MotoCorp के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी पहली बार वैकल्पिक ईंधन तकनीक की दुनिया में एंट्री करने जा रही है. साथ ही, यह कदम भारत को पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और एथेनॉल आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा.

क्या होती है Flex Fuel टेक्नोलॉजी?

Flex Fuel Vehicle यानी FFV ऐसे वाहन होते हैं जो पेट्रोल के साथ अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड वाले ईंधन पर चल सकते हैं. फिलहाल भारत में ज्यादातर वाहन E20 फ्यूल सपोर्ट करते हैं, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है. लेकिन Flex Fuel वाहन E85 और E100 जैसे हाई एथेनॉल ब्लेंड पर भी चल सकते हैं.

सरकार भी अब इस टेक्नोलॉजी को तेजी से बढ़ावा दे रही है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में E85 और E100 फ्यूल कैटेगरी को आधिकारिक मान्यता देने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसका मकसद भारत में ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत करना और ईंधन आयात पर खर्च कम करना है.

Splendor या HF Deluxe बन सकती है पहली Flex Fuel बाइक

हालांकि Hero MotoCorp ने अभी तक बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक Splendor का Flex Fuel वर्जन लॉन्च कर सकती है.

Splendor अपनी शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है. ऐसे में Flex Fuel टेक्नोलॉजी के साथ यह बाइक आम ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके अलावा Hero HF Deluxe का नाम भी चर्चा में है. कंपनी इससे पहले Bharat Mobility Expo में HF Deluxe Flex Fuel Prototype शोकेस कर चुकी है. उस बाइक में Flex Fuel बैजिंग और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिले थे.

क्यों खास है Hero की यह नई टेक्नोलॉजी?

अगर Hero अपनी Splendor या HF Deluxe को Flex Fuel टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करती है, तो यह भारत की पहली मास-मार्केट कम्यूटर बाइक बन सकती है जो हाई एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चलेगी.

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा कम ईंधन खर्च और पर्यावरण पर कम प्रभाव होगा. एथेनॉल आधारित फ्यूल पेट्रोल की तुलना में सस्ता माना जाता है और इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है.

कम्यूटर सेगमेंट में यह बदलाव बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि इस कैटेगरी के ग्राहक माइलेज और फ्यूल सेविंग को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं.

लॉन्च पर सामने आएंगी कीमत और इंजन डिटेल्स

Hero MotoCorp 3 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट में बाइक के इंजन स्पेसिफिकेशन, फ्यूल कम्पैटिबिलिटी और कीमत जैसी अहम जानकारियों का खुलासा कर सकती है.

अगर कंपनी सही कीमत पर Flex Fuel बाइक पेश करती है, तो यह भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में नई क्रांति की शुरुआत साबित हो सकती है.

ये भी देखिए: 3.65 लाख में लॉन्च हुई नई Royal Enfield Bullet 650, पढ़ें पहला Review और दमदार फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com