2025 Eeva Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में Zelio E Mobility ने अपनी नई 2025 Zelio Eeva Low-Speed Electric Scooter को लॉन्च कर दिया है.
यह अपडेटेड बजट ई-स्कूटर अब नए फीचर्स, बेहतर डिज़ाइन और ज्यादा आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ आया है. कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स में उतारा है, जिनकी कीमतें ₹50,000 से ₹69,000 (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई हैं.
बैटरी और रेंज:
नए Zelio Eeva में Lithium-Ion और Gel बैटरी के ऑप्शन्स दिए गए हैं.
लिथियम-आयन बैटरी वेरिएंट्स:
- 60V/30AH – एक चार्ज पर 90-100 km रेंज, कीमत ₹64,000
- 74V/32AH – एक चार्ज पर 120 km रेंज, कीमत ₹69,000
जेल बैटरी वेरिएंट्स:
- 60V/32AH – एक चार्ज पर 80 km रेंज, कीमत ₹50,000
- 72V/42AH – एक चार्ज पर 100 km रेंज, कीमत ₹54,000
चार्जिंग टाइम में भी फर्क है। लिथियम-आयन बैटरी सिर्फ़ 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि जेल बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे लगते हैं.
स्पीड, वज़न और ब्रेकिंग
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लो-स्पीड मॉडल है जिसकी टॉप स्पीड 25 km/h है.
- वज़न: 85 किलो
- पेलोड क्षमता: 150 किलो तक
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 150 mm
- ब्रेकिंग सिस्टम: आगे और पीछे ड्रम ब्रेक्स
- टायर्स: 12-इंच व्हील्स पर 90/90 टायर्स
फीचर्स:
Zelio Eeva 2025 में बजट सेगमेंट के हिसाब से कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:
- Daytime Running Lights (DRL)
- Keyless Ignition
- Anti-Theft Alarm
- USB Charging Port
- Digital Display
कलर ऑप्शन्स:
यह ई-स्कूटर चार कलर्स में उपलब्ध है:
- ब्लैक
- ग्रे
- ब्लू
- व्हाइट
कुल मिलाकर Zelio Eeva 2025 उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बजट में एक किफायती और फीचर-लोडेड ई-स्कूटर खरीदना चाहते हैं. इसकी रेंज, कीमत और फीचर्स इसे भारत के लो-स्पीड ईवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं.
ये भी देखिए:
55,999 रुपये में लॉन्च हुई EMotorad Ranger, बिना लाइसेंस चलेगी बाइक जैसी इलेक्ट्रिक साइकिल