Yamaha XSR 155: Yamaha ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्टाइलिश और प्रीमियम बाइक Yamaha XSR 155 लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.50 लाख रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक के साथ अपनी लाइनअप में एक नया और आकर्षक नाम जोड़ दिया है. Neo-Retro डिजाइन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन इसे इस सेगमेंट में काफी खास बनाता है. भारत में इसकी टक्कर TVS Ronin, Bajaj Pulsar N-Series और Royal Enfield Hunter 350 जैसी बाइक्स से होगी.
Yamaha XSR 155: इंजन और परफॉर्मेंस
Yamaha XSR 155 में वही 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो R15 और MT-15 में मिलता है. यह इंजन 18.4 hp की पावर 10,000 rpm पर और 14.1 Nm का टॉर्क 7,500 rpm पर जेनरेट करता है.
इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. हाईवे, सिटी राइड और स्पोर्टी राइड—तीन तरह की राइडिंग जरूरतों को यह इंजन बखूबी संभालता है.

Yamaha XSR 155: क्लासिक-स्टाइल मॉडर्न डिज़ाइन
यामाहा ने XSR 155 को एक Neo-Retro लुक दिया है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है. बाइक में शामिल हैं:
- राउंड LED हेडलैंप और टेललैंप
- टीयर्ड्रॉप (आंसू आकार) वाला फ्यूल टैंक, जिस पर लोगो की जगह Yamaha लिखा हुआ मिलता है.
- क्लासिक अपील वाला फ्लैट और सिंगल-पीस सीट
यह सीट डिज़ाइन MT-15 और R15 से बिल्कुल अलग है और अधिक कम्फर्ट-ओरिएंटेड लगती है.

Yamaha XSR 155: फीचर्स और टेक्नोलॉजी
यह बाइक रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स का एक बेहतरीन पैकेज देती है. इसमें मिलते हैं:
- फुल LED लाइटिंग सेटअप
- रेट्रो-इंस्पायर्ड फुल LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
- Yamaha Motorcycle Connect – स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स
- डुअल-चैनल ABS – बेहतर सेफ्टी और कंट्रोल के लिए
इन फीचर्स की वजह से XSR 155 न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी बेहद एडवांस्ड है.

किसके लिए है Yamaha XSR 155?
अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिसका लुक पुराना लेकिन फीचर्स मॉडर्न हो और पावर स्पोर्ट्स बाइक जैसी हो तो XSR 155 एक परफेक्ट चॉइस मानी जा रही है.
यामाहा ने इस मॉडल से यह साफ कर दिया है कि वह भारत में अपनी प्रीमियम बाइक रेंज को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है.
ये भी देखिए:
Activa, Jupiter या Yamaha? जानिए किस स्कूटर का माइलेज सबसे तगड़ा













