Yamaha FZ-X Hybrid: Yamaha ने भारत में अपनी नई हाइब्रिड मोटरसाइकिल FZ X Hybrid को लॉन्च कर दिया है. इस शानदार बाइक की कीमत ₹1.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसका इंतजार बाइक लवर्स बेसब्री से कर रहे थे.
यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई Yamaha FZ-S Hybrid से प्रेरित है लेकिन इसमें कई नए फीचर्स और तकनीकी अपडेट शामिल किए गए हैं, जो इसे ज्यादा किफायती, बेहतर परफॉर्मेंस वाली और स्मार्ट बनाते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में.

इंजन और पॉवरट्रेन
Yamaha FZ X Hybrid में वही इंजन दिया गया है जो FZ सीरीज़ की अन्य बाइकों में मिलता है:
- 149cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, SOHC, एयर-कूल्ड इंजन
- फ्यूल इंजेक्शन तकनीक
- 5-स्पीड गियरबॉक्स
यह इंजन 12.4 हॉर्सपावर @ 7,250 rpm और 13.3 Nm टॉर्क @ 5,500 rpm जनरेट करता है.

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स
Yamaha FZ X Hybrid में कई स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया गया है जो इस बाइक को और भी एडवांस्ड बनाते हैं:
Smart Motor Generator (SMG):
यह बाइक को चुपचाप स्टार्ट करने में मदद करता है और बैटरी असिस्टेड एक्सेलेरेशन भी देता है.
Stop & Start System (SSS):
- जब बाइक रुकी होती है (जैसे ट्रैफिक सिग्नल पर), तो इंजन ऑटोमैटिक बंद हो जाता है और जैसे ही क्लच दबाते हैं, इंजन तुरंत स्टार्ट हो जाता है.
- इससे फ्यूल की बचत होती है.
- 4.2 इंच का फुल-कलर TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- इसे Y-Connect ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है.
- इसमें Google Maps से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है.
- सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम
- सुरक्षा के लिहाज़ से ये फीचर बहुत उपयोगी हैं, खासकर स्लिपरी सड़कों पर.

कीमत और वेरिएंट
Yamaha FZ X Hybrid की कीमत: ₹1,49,990 (एक्स-शोरूम)
अगर आप हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं चाहते, तो इसका नॉन-हाइब्रिड वर्जन भी उपलब्ध है जिसकी कीमत है ₹1,29,990 (एक्स-शोरूम)
कुल मिलाकर Yamaha FZ X Hybrid एक फ्यूल एफिशिएंट, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश बाइक है, जो उन युवाओं को खासतौर पर ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो स्मार्ट फीचर्स और राइडिंग कम्फर्ट चाहते हैं.
इसकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटरफेस इसे अपने सेगमेंट में एक अलग मुकाम पर खड़ा करती है. अगर आप ₹1.5 लाख की रेंज में एक स्टाइलिश और स्मार्ट बाइक की तलाश में हैं, तो Yamaha FZ X Hybrid ज़रूर एक बेहतर विकल्प है.
ये भी देखिए: ₹87,000 में मिल रही TVS Raider 125, 6 वेरिएंट, 9 कलर और 61kmpl का माइलेज में मचाया धमाल














