Xiaomi Pad Mini: चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने अपना नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Xiaomi Pad Mini लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे सितंबर 2025 के मेगा लॉन्च इवेंट में पेश किया, जहां Redmi Pad 2 Pro, Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro भी लॉन्च हुए.
नया टैबलेट 8.8-इंच के डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिप और 7,500mAh की बैटरी के साथ आता है. इसे दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.
Xiaomi Pad Mini कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Pad Mini का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 429 डॉलर (लगभग ₹37,000) रखी गई है. इसके अलावा, टैबलेट का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
कंपनी ने इसे Purple और Gray कलर में पेश किया है। इसके साथ ही ग्राहक Xiaomi Focus Pen, Redmi Smart Pen और Pad Mini Cover भी खरीद सकते हैं.

Xiaomi Pad Mini स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 8.8-इंच 3K डिस्प्ले (3,008×1,880 पिक्सल) के साथ आता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है. इसे TÜV Rheinland से Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिला है.
- प्रोसेसर: इसमें 3nm MediaTek Dimensity 9400+ चिप और Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है.
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज
- सॉफ्टवेयर और AI टूल्स: यह HyperOS पर चलता है और Xiaomi के HyperAI टूल्स सपोर्ट करता है, जैसे AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Art, AI Calculator, Google Gemini और Circle to Search
- कैमरा: रियर में 13MP कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट) और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा
- ऑडियो: डुअल-स्टीरियो स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट
- बैटरी: 7,500mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट
- साइज और वज़न: 205.13×132.03×6.46mm डाइमेंशन और 326 ग्राम वज़न
Xiaomi Pad Mini अपने कॉम्पैक्ट साइज, दमदार प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ प्रीमियम टैबलेट मार्केट को टक्कर देने आ रहा है. इसकी कीमत iPad Mini जैसी प्रीमियम डिवाइसेज़ से कम रखी गई है, जिससे यह उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है जो छोटा लेकिन पावरफुल टैबलेट चाहते हैं.
ये भी देखिए:















