200MP कैमरा वाला Xiaomi का दमदार फोन, मिलेगा टेलीफोटो मैक्रो ज़ूम और हाई डायनेमिक रेंज सपोर्ट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Xiaomi 17 Ultra: Xiaomi अपने लेटेस्ट Xiaomi 17 सीरीज़ में एक और पावरफुल स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है. कंपनी के मौजूदा लाइनअप Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max के बाद अब Xiaomi 17 Ultra को लेकर नए लीक सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में एक अल्ट्रा फ्लैगशिप डिवाइस साबित हो सकता है.

मिलेगा 200MP पेरिस्कोप लेंस और जबरदस्त ज़ूम फीचर

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें ‘Enhanced ISZ’ सपोर्ट होगा. इस फीचर की मदद से फोन ‘lossless focal length integration’ यानी बिना डिटेल खोए ज़ूम करने की सुविधा देगा.

सबसे बड़ी बात यह है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जा सकता है, जो 4×4 RMSC टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. यह ‘multi-focal-length lossless zoom’ और ‘telephoto macro’ शूटिंग दोनों को सपोर्ट करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कैमरा बेहतर फोकस रेंज, हाई डायनेमिक रेंज और क्लियर ज़ूमिंग परफॉर्मेंस देगा.

इसके अलावा, पिछले लीक में कहा गया था कि Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप तीन 50MP सेंसर और एक 200MP पेरिस्कोप लेंस के साथ होगा. कंपनी इस बार नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी सिस्टम का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे इमेज क्वालिटी और भी शार्प होगी.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस

Xiaomi 17 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो पहले से ही Xiaomi 17 Pro और Pro Max में देखा जा चुका है.

यह चिपसेट फिलहाल एंड्रॉयड के सबसे तेज़ प्रोसेसरों में से एक है और हाई-एंड गेमिंग, वीडियो प्रोसेसिंग और AI टास्क के लिए डिज़ाइन किया गया है.

फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे यूज़र्स को स्पीड और स्मूदनेस का बेहतरीन अनुभव मिलेगा.

डिज़ाइन और लॉन्च टाइमलाइन

Xiaomi 17 Ultra को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह Xiaomi 15 Ultra का सक्सेसर होगा. डिज़ाइन के मामले में यह फोन ग्लास और मेटल बॉडी फिनिश के साथ आएगा और इसमें 6.73 इंच का क्वाड-कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करेगा.

बैटरी और फीचर्स

Xiaomi 17 Ultra में लंबी बैटरी लाइफ के लिए 5000mAh से ज़्यादा की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी शामिल होने की उम्मीद है.

Xiaomi फिर करने वाला है फ्लैगशिप मार्केट में धमाका

Xiaomi 17 Ultra के लीक से साफ है कि कंपनी अब सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि कैमरा इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पावर पर भी फोकस कर रही है. 200MP पेरिस्कोप कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले के साथ यह फोन 2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की रेस में नया मानक तय कर सकता है.

ये भी देखिए:

₹40,000 से कम में सबसे टॉप स्मार्टफोन! Oppo, Realme, Vivo और iQOO में कौन है नंबर वन?

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com