ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा Vivo X300 Series, एक्सक्लूसिव रेड कलर के साथ और क्या होगा खास?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Vivo X300 Series: Vivo ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि उसकी फ्लैगशिप Vivo X300 सीरीज़ अगले महीने भारत में दस्तक देने जा रही है. कंपनी इस लाइनअप में दो मॉडल Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च करेगी. सबसे खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन्स में Zeiss ट्यून किए हुए ट्रिपल रियर कैमरे मिलेंगे, जो पहले से ही टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ ने ग्लोबल मार्केट में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब यह प्रीमियम लाइनअप भारत में भी आने के लिए तैयार है, वो भी एक इंडिया एक्सक्लूसिव रेड कलर ऑप्शन के साथ.

Vivo X300 Series: भारत में लॉन्च की तारीख तय

Vivo X300 और Vivo X300 Pro की इंडिया लॉन्च डेट 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे (IST) फिक्स कर दी गई है. हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह एक बड़ा लॉन्च इवेंट होगा या सिर्फ एक सॉफ्ट लॉन्च. अगर इवेंट होता है, तो आप इसे Vivo के सोशल मीडिया हैंडल्स और ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होते देख पाएंगे.

ज़ूम में मिलेगा जबरदस्त कमाल

Vivo ने खास तौर पर X300 सीरीज़ के लिए Telephoto Extender Kit भी टीज़ किया है। यह Zeiss के 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस के साथ आएगा, जो बिना इमेज क्वालिटी कम किए ऑप्टिकल ज़ूम को और बढ़ा देता है,

यह किट फोन के समर्पित Teleconverter Mode के साथ कंपैटिबल है और इसमें NFC सपोर्ट भी है, जिससे लेंस पहचान और एक्टिवेशन अपने आप हो जाता है,

भारत में मिलेगा दमदार 3nm MediaTek Dimensity 9500 chipset

इंडियन वेरिएंट्स में Vivo X300 सीरीज़ को पावर देगा नवीनतम 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो पावर एफिशिएंसी और हाई-एंड परफॉर्मेंस दोनों में बेहतरीन माना जा रहा है,

इसके साथ कंपनी Pro Imaging VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप भी दे रही है, मतलब कैमरा परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग टॉप-क्लास होने वाली है.

दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेंगे.

Vivo X300 Pro: टॉप-टियर Zeiss कैमरा सिस्टम

Vivo X300 Pro में कंपनी बेहद शक्तिशाली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है:

  • 50MP (f/1.57) Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा
  • 50MP (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 200MP (f/2.67) HPB APO टेलीफोटो कैमरा

यह सेटअप न सिर्फ हाई-रेज़ोल्यूशन देता है बल्कि कम रोशनी में भी शानदार फोटो क्वालिटी का वादा करता है.

फ्रंट पर भी कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है, यहां 50MP (f/2.0) Samsung JN1 सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो वीडियो कॉल और AI पोर्ट्रेट्स के लिए बेहतरीन माना जाता है.

Vivo X300: स्टैंडर्ड मॉडल लेकिन कैमरा सेटअप में कोई समझौता नहीं

स्टैंडर्ड Vivo X300 मॉडल में भी बेहद दमदार कैमरा सेटअप दिया जा रहा है:

  • 200MP (f/1.68) HPB मेन कैमरा (OIS के साथ)
  • 50MP (f/2.57) Sony LYT-602 टेलीफोटो कैमरा (OIS)
  • 50MP (f/2.0) Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा

सेल्फी के लिए इसमें भी वही 50MP Samsung JN1 फ्रंट कैमरा मिलेगा.

कुल मिलाकर, स्टैंडर्ड मॉडल भी प्रो वेरिएंट जैसा फोटोग्राफी पावरहाउस बनने वाला है.

ये भी देखिए:

₹35,000 से कम में कौन-सा Samsung फोन है बेस्ट? जानिए 2025 के टॉप स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट

Itel का सबसे सस्ता फोन हुआ लॉन्च, A90 Limited Edition अब 128GB स्टोरेज और दमदार फीचर्स के साथ

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com