6500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग! Vivo X300 FE हुआ लीक, X300 Pro से भी ज्यादा धमाकेदार

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Vivo X300 FE: Vivo अपने नए फ्लैगशिप Vivo X300 सीरीज को भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है. इस लाइनअप में X300 और X300 Pro तो पहले से ही कन्फर्म थे, लेकिन इवेंट से पहले कंपनी का एक और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X300 FE लीक होकर सुर्खियों में है. माना जा रहा है कि यह मॉडल भारत में Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन होगा. लेटेस्ट लीक में इसके डिजाइन, कैमरा सेटअप और कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आई है, जिसमें सबसे खास इसका नया हॉरिजॉन्टल ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल है.

डिजाइन और कलर का नया रूप

इस बार Vivo ने X300 FE के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। जहां X200 FE में कैमरे वर्टिकल लाइन में थे, वहीं X300 FE में एक हॉरिजॉन्टल ट्रिपल-कैमरा लाउट देखने को मिलेगा. लीक में सामने आया नया कलर Inspiration Purple फोन को एक प्रीमियम और सॉफ्ट टच देता है.

पीछे की ओर एक लंबा कैमरा स्ट्रिप, जिसमें तीन सेंसर और LED फ्लैश है. इसके अलावा, फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड ऐल्युमिनियम फ्रेम और सैटिन फिनिश होने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा हाई-एंड लुक देता है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

पिछले मॉडल Vivo X200 FE की कीमत ₹54,999 थी. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार X300 FE लगभग ₹60,000 में लॉन्च हो सकता है.

इसका मुकाबला होगा:

  • OnePlus 15s
  • Oppo Reno 15 Mini
  • और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट के अन्य विकल्प

फोन की लॉन्चिंग 2 दिसंबर को X300 और X300 Pro के साथ होगी.

Vivo X300 FE: कैमरा में बड़ा अपग्रेड

X300 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका नया कैमरा सेटअप होगा. उम्मीद है कि फोन में मिलेंगे:

  • अल्ट्रा-सेंसिटिव बायोनिक मेन कैमरा
  • Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • LED फ्लैश
  • 50MP फ्रंट कैमरा एंटी-डिस्टॉर्शन सॉफ्ट लाइट के साथ
  • उन्नत ज़ूम फ्लैश—खासतौर पर नाइट पोर्ट्रेट्स के लिए

यह सेटअप इसे फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए बेहद खास बनाता है.

Vivo X300 FE: स्पेक्स और फीचर्स (लीक के अनुसार)

  • डिस्प्ले: 6.31-इंच AMOLED (X200 FE जैसा)
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 5
  • रैम: LPDDR5X
  • स्टोरेज: UFS 4.1
  • बैटरी: 6,500mAh
  • फास्ट चार्जिंग: 90W
  • वायरलेस चार्जिंग: 40W (पहले 30W थी)
  • फिंगरप्रिंट सेंसर: 3D Ultrasonic 2.0
  • रिटिंग: IP69 (धूल और पानी से सुरक्षा)

प्रीमियम फीचर्स के साथ कॉम्पैक्ट साइज का यह कॉम्बिनेशन इसे बाजार में काफी यूनिक बनाता है.

कौन खरीदे Vivo X300 FE?

अगर आप, कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, प्रीमियम लुक और हैंड-फील पसंद करते हैं, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं और टॉप-एंड स्पेसिफिकेशंस के साथ स्मूद यूज़ अनुभव चाहते हैं तो Vivo X300 FE आपके लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी देखिए:

Vivo X300 से लेकर Realme P4x तक, दिसंबर में आ रहे ये 5 धांसू बजट फ्रेंडली मोबाइल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com