Vivo X300 And Vivo X300 Pro: Vivo ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ Vivo X300 और X300 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है. चीन में डेब्यू के कुछ ही हफ्तों बाद कंपनी ने इसे भारतीय मार्केट में उतार दिया है. X-Series अपनी शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है और इस बार कंपनी ने इसे एक नए लेवल पर पहुंचाते हुए 200-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और Vivo के इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप का कॉम्बिनेशन तैयार किया है.
कंपनी का फोकस साफ है कि ये फोन सीधे तौर पर भारत के बेस्ट कैमरा फोन से मुकाबले के लिए आए हैं. डिजाइन, कैमरा, हार्डवेयर और बैटरी सभी मामलों में इस बार बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

कैमरा पावर और प्रीमियम बिल्ड का कॉम्बिनेशन
Vivo X300 Pro कंपनी का टॉप-एंड मॉडल है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है. फोन में 4.21 GHz का C1-Ultra प्राइम कोर, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6510 mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W FlashCharge और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरा सेटअप
इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सिस्टम है:
- 50MP Sony LYT-828 OIS मेन कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 200MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
सभी कैमरों को CIPA 5.5 स्टेबलाइज़ेशन मिला है.
- 50MP JN1 AF फ्रंट कैमरा
डिस्प्ले और बिल्ड
- 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले
- IP68/IP69 धूल और पानी से सुरक्षा
- प्रीमियम ग्लास और मेटल फ्रेम

दमदार परफॉर्मेंस और हल्का डिजाइन
स्टैंडर्ड Vivo X300 में भी Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। यह 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन का वजन केवल 190 ग्राम है, इसलिए यह हाथ में काफी हल्का महसूस होता है.
बैटरी
- 6040 mAh बैटरी
- 90W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग
कैमरा सिस्टम
- 200MP HPB मेन सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP LYT-602 टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 50MP AF सेल्फी कैमरा
Vivo के अनुसार, नया सेंसर कॉम्बिनेशन लो-लाइट और ज़ूम फोटोग्राफी को पिछले मॉडल्स से काफी बेहतर बनाता है.
- डिस्प्ले और बिल्ड
- 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले
- IP68/IP69 रेटिंग
कीमत, कलर ऑप्शंस और उपलब्धता
Vivo X300 की कीमतें
- ₹75,999 — 12GB + 256GB
- ₹81,999 — 12GB + 512GB
- ₹85,999 — 16GB + 512GB
Vivo X300 Pro की कीमत
- ₹1,09,999 — 16GB + 512GB
कलर ऑप्शंस
- Vivo X300
- Elite Black
- Mist Blue
- Summit Red
- Vivo X300 Pro
- Dune Gold
- Elite Black
दोनों मॉडल 10 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
टेलीफोटो एक्सटेंडर किट
Vivo ने X300 सीरीज़ के लिए एक खास Telephoto Extender Kit भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹18,999 है. यह खासतौर पर ज़ूम फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई है.
ये भी देखिए:
फोन नहीं, पॉकेट टैबलेट! आ गया Samsung का Galaxy Z TriFold, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान















