Vivo V70 Series: चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) अपनी नई Vivo V70 Series को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. एक टिप्स्टर के मुताबिक, यह सीरीज फरवरी के मध्य भारत में दस्तक दे सकती है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की कीमत, डिजाइन और संभावित फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिससे यूजर्स के बीच इसका इंतजार और बढ़ गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V70 सीरीज को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा और इसकी कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम रखी जा सकती है. इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में Vivo V70 FE वेरिएंट के आने की भी संभावना जताई जा रही है.
फरवरी में लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिले संकेत
टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, Vivo V70 Elite को हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर अंतिम तैयारी में है. हालांकि, Vivo की तरफ से अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन्स
डिजाइन की बात करें तो Vivo V70 और Vivo V70 Elite दोनों ही देखने में काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं. लीक रेंडर्स के अनुसार, फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद होगा.
फोन के बैक पैनल के नीचे की ओर वर्टिकल Vivo ब्रांडिंग देखने को मिल सकती है. वहीं, दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले के साथ पतले बेज़ल्स मिल सकते हैं.
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो
Vivo V70 को Passion Red और Lemon Yellow रंगों में उतारा जा सकता है.
Vivo V70 Elite Passion Red, Sand Beige और Black कलर में उपलब्ध हो सकता है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Vivo V70 सीरीज में 6.59 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के मामले में दोनों मॉडल्स में बड़ा फर्क देखने को मिल सकता है.
Vivo V70 Elite में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है.
वहीं, Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 सीरीज में काफी दमदार सेटअप देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का Zeiss ट्यून टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) दिया जा सकता है, जो खासतौर पर कैमरा लवर्स को आकर्षित करेगा.
बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी
हाल ही में सामने आए EU Energy Label से यह जानकारी मिली है कि Vivo V70 में 6,320mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे मार्केटिंग में 6,500mAh के तौर पर पेश किया जा सकता है. यह बैटरी करीब 900 चार्ज साइकल तक 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखने में सक्षम होगी.
इसके अलावा फोन में 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा के लिए) मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम फील देता है.
कुल मिलाकर, Vivo V70 Series उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, लेकिन कीमत 55 हजार से ऊपर नहीं जाना चाहते. अब बस कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जो आने वाले दिनों में हो सकती है.
ये भी देखिए:
Huawei ने लॉन्च किया Nova 15 Series, Ultra मॉडल में 1TB स्टोरेज, 100W चार्जिंग और दमदार कैमरा















