Vivo V60 vs Oppo Reno 14 Comparison: भारत के मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में इस वक्त सबसे बड़ी टक्कर Vivo V60 और Oppo Reno 14 के बीच देखने को मिल रही है. Vivo ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप-स्टाइल मिड-रेंज फोन Vivo V60 लॉन्च किया है, जिसमें ZEISS ट्यून कैमरा और दमदार प्रोसेसर दिया गया है.
वहीं Oppo ने पिछले महीने ही Reno 14 को लॉन्च किया था, जो अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और AI फीचर्स की वजह से चर्चा में है. दोनों कंपनियां दावा कर रही हैं कि उनके फोन कीमत और परफॉर्मेंस के बीच बेहतरीन बैलेंस पेश करते हैं. आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स का डीटेल्ड कंपैरिजन.
डिजाइन और डिस्प्ले
- Vivo V60 को sleek और minimal डिजाइन में पेश किया गया है. इसके बैक पैनल पर pill-shaped कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. वहीं Oppo Reno 14 अपने Pearl White कलर और स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ ज्यादा प्रीमियम फील देता है.
- दोनों ही स्मार्टफोन्स 7.5mm पतले हैं और वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट हैं.
- Vivo V60 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 nits है.
- Oppo Reno 14 में 6.59 इंच का LTPS AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है.
प्रोसेसर और स्टोरेज
Vivo V60 को पावर देता है 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, जिसके साथ 16GB तक LPDDR4x RAM और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है. यह फोन Android 15 आधारित FunTouch OS 15 पर चलता है.
दूसरी तरफ Oppo Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और Mali-G615 GPU दिया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. यह फोन भी Android 15 आधारित ColorOS 15.0.2 पर रन करता है.
कैमरा परफॉर्मेंस
Vivo V60 का सबसे बड़ा USP इसका ZEISS ट्यून कैमरा सिस्टम है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:
- 50MP ZEISS मुख्य कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
- 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा
- 8MP ZEISS अल्ट्रावाइड सेंसर
साथ ही इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है.
Oppo Reno 14 भी कैमरा के मामले में किसी से कम नहीं है. इसमें मिलता है:
- 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर (OIS के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (116° FoV)
- 50MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 50MP फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo V60 बढ़त बना लेता है. इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Oppo Reno 14 में 6,000mAh की बैटरी है. हालांकि, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.
कीमत
Vivo V60 5G
- 8GB + 128GB: ₹36,999
- 8GB + 256GB: ₹38,999
- 16GB + 512GB: ₹45,999
Oppo Reno 14 5G
- 8GB + 256GB: ₹37,999
- 12GB + 256GB: ₹39,999
- 12GB + 512GB: ₹42,999
इनमें से कौन है बेस्ट?
अगर आप बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो Vivo V60 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आप प्रीमियम डिजाइन, हल्का फॉर्म फैक्टर और AI फीचर्स चाहते हैं तो Oppo Reno 14 आपके लिए सही चुनाव होगा. दोनों ही फोन 40 हजार से कम कीमत में दमदार फीचर्स पेश करते हैं और मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को कड़ी टक्कर देंगे.
ये भी देखिए:















