TVS Ronin Agonda Edition: TVS Motor Company ने MotoSoul 5.0 के मंच पर अपनी नई लिमिटेड-एडिशन बाइक TVS Ronin Agonda से पर्दा उठा दिया है. इस मॉडर्न-रेट्रो मोटरसाइकिल के इस खास संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,30,990 रखी गई है. कंपनी Ronin को एक कस्टम-कल्चर मोटरसाइकिल के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है और Agonda Edition उसी दिशा में उठाया गया पहला कदम है.
गोवा के Agonda Beach से प्रेरित डिजाइन
इस खास एडिशन की थीम और डिजाइन गोवा के मशहूर Agonda Beach से ली गई है, जो अपनी शांति और सुकून भरी वाइब के लिए जाना जाता है. TVS का कहना है कि Ronin Agonda उसी calm yet confident एटिट्यूड को दर्शाती है.
इस एडिशन में आपको सफेद बेस पेंट, रेट्रो स्टाइल की पांच धारियों वाला ग्राफिक्स सेट और बॉडी पर बहती हुई पतली स्ट्राइप्स मिलता है जो बाइक को हल्का, क्लीन और मॉडर्न रेट्रो लुक देती हैं.
यह डिजाइन खास तौर पर उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो हफ्ते के दिनों में सिटी राइडिंग और वीकेंड पर कैफे या कोस्टल राइड्स पसंद करते हैं.

कलर और स्टाइलिंग में बड़े बदलाव, पर मैकेनिक्स वही
स्टैंडर्ड Ronin में मिलने वाले Midnight Blue, Glacier Silver और Charcoal Ember कलर विकल्प Agonda Edition में नहीं मिलते। इसके बजाय, लिमिटेड-एडिशन में नए ग्राफिक्स, व्हील स्ट्रिप्स और प्रीमियम फिनिश जैसे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं.
हालांकि इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी मौजूदा Ronin मालिकों को किसी अतिरिक्त फीचर से वंचित नहीं रखा गया है.
फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट से भरपूर
Ronin Agonda में वही फीचर्स मिलते हैं, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में दिए जाते हैं:
- असिमेट्रिक डिजिटल स्पीडोमीटर
- एडजस्टेबल लीवर
- स्लिपर क्लच
- Bluetooth कनेक्टिविटी
- कॉल/SMS अलर्ट
- SmartXonnect सिस्टम द्वारा नेविगेशन और कनेक्टिविटी
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में वही दमदार इंजन मिलता है:
- 225.9cc सिंगल-सिलेंडर, ऑइल-कूल्ड इंजन
- 20.1 hp की पावर
- 19.93 Nm का टॉर्क
- पावर डिलीवरी के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स
TVS का फोकस इस एडिशन के जरिए सिर्फ लुक और फील बदलने पर रहा है, ताकि बाइक एक लाइफस्टाइल मशीन की तरह भी दिखाई दे.
TVS ने Apache RTX 300 20th Anniversary Edition भी दिखाया
Ronin Agonda के साथ कंपनी ने एक और खास बाइक TVS Apache RTX 300 20th Anniversary Edition का खुलासा किया.
यह बाइक Apache के 20 साल पूरे होने की खुशी में पेश की गई है. इसमें मिलेगा:
- ब्लैक और शैंपेन गोल्ड स्पेशल लिवरी
- लिमिटेड एडिशन बैजिंग
- 20-year commemorative क्रेस्ट
कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.
ये भी देखिए:
नए अवतार में लॉन्च हुआ Bajaj Pulsar N160, गोल्डन USD फोर्क और सिंगल सीट ने बढ़ाया स्टाइल, जानें कीमत
KTM RC390 से लेकर Ninja 300 तक, ये 5 स्पोर्ट बाइक्स दे रही हैं तगड़ा परफॉर्मेंस वो भी बजट में













