TVS Apache RTX 300 Vs KTM 250: भारत की जानी-मानी दोपहिया निर्माता कंपनी TVS Motor ने आखिरकार एडवेंचर बाइक सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी नई TVS Apache RTX 300 को लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर ऑफ-रोडिंग और लंबी यात्राओं के शौकीनों के लिए तैयार की गई है. इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह सीधी टक्कर देगी KTM 250 Adventure से, जो पहले से ही इस सेगमेंट में लोकप्रिय है.
कौन है ज्यादा दमदार?
TVS Apache RTX 300 में कंपनी ने नया विकसित किया गया 299cc, लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर RT-XD4 इंजन दिया है. यह इंजन 35.5 hp की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और असिस्ट & स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूद रहती है.
वहीं KTM 250 Adventure में 249cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30.5 hp की पावर और 25 Nm टॉर्क देता है। यह भी 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर के साथ आता है. यानी पावर के मामले में TVS Apache RTX 300 थोड़ा आगे निकलती नजर आती है.

स्मार्ट फीचर्स से लैस है TVS
TVS ने अपनी इस बाइक में फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया है जो स्पीड, कॉल, SMS अलर्ट, मैप मिररिंग और GoPro कंट्रोल जैसी कई स्मार्ट जानकारियां दिखाता है. इसमें चार राइड मोड्स Tour, Rally, Urban, और Rain दिए गए हैं.
सुरक्षा के लिहाज से बाइक में मल्टीपल ABS सेटिंग्स (Rally, Urban, Rain), डुअल-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक्स में से एक बनाते हैं.

वहीं KTM 250 Adventure भी पीछे नहीं है। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, डुअल-चैनल ABS (ऑफ-रोड मोड के साथ), और USB-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और वेरिएंट्स
TVS ने Apache RTX 300 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:
- Base Variant: ₹1.99 लाख
- Top Variant: ₹2.14 लाख
- BTO Variant: ₹2.29 लाख
(सभी कीमतें एक्स-शोरूम)
वहीं, KTM 250 Adventure की कीमत ₹2.40 लाख (एक्स-शोरूम) है. यानी कीमत के मामले में TVS Apache RTX 300 काफी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही है.
नया गेम-चेंजर है TVS Apache RTX 300
एडवेंचर बाइक सेगमेंट में TVS Apache RTX 300 ने वाकई एक नई हलचल मचा दी है. दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ यह KTM 250 Adventure को कड़ी टक्कर दे सकती है. आने वाले दिनों में यह बाइक भारतीय बाजार में ‘मिड-रेंज एडवेंचर किंग’ बन सकती है.
ये भी देखिए:
Triumph Speed Triple 1200 RX हुई लॉन्च, सिर्फ 1,200 यूनिट्स में आएगी ये 180hp की रॉकेट बाइक
₹1.99 लाख में आई TVS की पहली एडवेंचर बाइक, 35.5hp की पावर और एडवांस राइड मोड्स का कमाल













