TVS Apache RTX 300: भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. TVS Motor Company ने आखिरकार अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक TVS Apache RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक लंबे समय से चर्चा में थी और अब इसे कंपनी ने ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है.
इस लॉन्च के साथ ही TVS ने एडवेंचर टूरर सेगमेंट में एंट्री कर ली है, जहां इसका मुकाबला सीधे KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure और Royal Enfield Scram 440 जैसी बाइक्स से होगा.
TVS Apache RTX 300: इंजन और परफॉर्मेंस
नई TVS Apache RTX 300 में कंपनी का नया विकसित किया गया 299cc, लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर RT-XD4 इंजन दिया गया है. यह इंजन 9,000 rpm पर 35.5 hp की पावर और 7,000 rpm पर 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है. इसके अलावा इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूद और कंट्रोल्ड रहती है खासकर हाईवे राइडिंग के दौरान.

TVS Apache RTX 300: डिज़ाइन और लुक्स
TVS Apache RTX 300 का डिज़ाइन इसे बाकी बाइक्स से अलग पहचान देता है. यह बाइक स्टील ट्रेलिस फ्रेम और अलुमिनियम डाई-कास्ट स्विंगआर्म पर बनी है, जिससे इसकी राइडिंग स्थिर और मजबूत बनती है.
- बाइक का मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े साइड फेंडर्स और बड़ा ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन इसे एक असली एडवेंचर बाइक जैसा लुक देते हैं.
- फ्रंट में ‘आई-शेप्ड LED हेडलाइट्स’, LED इंडिकेटर्स और बीक-शेप्ड फ्रंट प्रोफाइल दिया गया है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बनाता है.
- पीछे की ओर स्प्लिट सीट सेटअप और लगेज रैक दिया गया है, जिससे लंबी यात्राओं में पिलियन राइडर के साथ एक्स्ट्रा लगेज भी आसानी से रखा जा सके.
- यह बाइक पांच रंगों Viper Green, Tarn Bronze, Metallic Blue, Lightning Black, और Pearl White में उपलब्ध है.
TVS Apache RTX 300: फीचर्स और टेक्नोलॉजी
TVS ने इस बाइक में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए हैं. इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले मौजूद है जो स्पीड, कॉल और SMS अलर्ट, GoPro कंट्रोल, और सबसे खास मैप मिररिंग जैसे फीचर्स दिखाता है.
बाइक में चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं:
- Tour Mode
- Rally Mode
- Urban Mode
- Rain Mode
सेफ्टी के लिहाज से भी यह बाइक कमाल की है. इसमें ABS के तीन मोड्स (Rally, Urban, Rain), दो लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है.

इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें टू-वे थर्मोस्टेट सिस्टम, इंटेलिजेंट एयर-फ्लो टेक्नोलॉजी और पेटेंटेड डक्ट एवं डिफ्लेक्टर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे सफर में भी इंजन ओवरहीट नहीं होता है.
TVS Apache RTX 300: कीमत और वेरिएंट्स
TVS ने अपनी इस एडवेंचर बाइक को ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है, यानी आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़ सकती है. फिलहाल कंपनी ने इसके बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी जल्द जारी करने का ऐलान किया है.
TVS Apache RTX 300 को देखकर साफ है कि कंपनी ने इस बाइक को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया है जो शहरों से निकलकर लंबी और एडवेंचर भरी राइड्स का मज़ा लेना चाहते हैं. पावरफुल इंजन, एडवांस फीचर्स, प्रीमियम लुक और किफायती कीमत — ये सभी बातें इसे भारतीय एडवेंचर बाइक सेगमेंट का गेमचेंजर बना सकती हैं.
ये भी देखिए:
₹9.99 लाख में लॉन्च हुई नई 2026 Kawasaki Z900, अब और ज्यादा पावरफुल और एडवांस













