798cc की दहाड़ के साथ लौटी Triumph Tiger, बाइकर्स का गेम बदलने आई नया Tour 800

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Triumph Tiger Sport 800 Tour: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी मशहूर Tiger Sport 800 का नया और ज्यादा टूरिंग-फोकस्ड वर्ज़न Tiger Sports Tour 800 ग्लोबली पेश कर दिया है. नई मोटरसाइकिल में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स और एक्सेसरीज़ स्टैंडर्ड शामिल कर दिए हैं, जो लंबी यात्राओं को और आरामदायक बनाते हैं. इस वजह से इसका वजन भी स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बढ़ गया है, लेकिन यह बढ़ा हुआ वजन उसकी प्रैक्टिकलिटी को देखते हुए पूरी तरह जायज़ लगता है.

ज़्यादा पावर वाली 798cc इंजन

नई Tiger Sports Tour 800 में पहले जैसा ही 798cc, 3-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 113 hp की पावर 10,750 rpm पर और 84 Nm का टॉर्क 8,500 rpm पर उत्पन्न करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी है, जो गियर शिफ्टिंग को स्मूद और आसान बनाता है.

अब और ज्यादा Touring-Friendly फीचर्स

Tiger Sports Tour 800 में कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई फैक्ट्री-फिटेड टूरिंग एक्सेसरीज़ जोड़ दी हैं. इनमें कलर-मैच्ड पैनियर्स, 49-लीटर का बड़ा टॉप बॉक्स (पिलियन बैकरेस्ट के साथ), कम्फर्ट सीट, नकल गार्ड्स, सेंटर स्टैंड और हीटेड ग्रिप्स शामिल हैं.

सभी स्टोरेज ऑप्शंस को मिलाकर यह बाइक 106 लीटर का स्टोरेज स्पेस देती है, जो इसे लंबी दूरी तय करने वाले राइडर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है. इन सारे अपग्रेड्स के बाद बाइक का वजन बढ़कर 232 किलो हो गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग 14 किलो ज्यादा है.

मजबूत फ्रेम और हाई-क्वालिटी सस्पेंशन

ट्रायम्फ ने इस टूरिंग वर्ज़न को एक मजबूत ट्यूबलर स्टील पेरिमीटर फ्रेम पर बनाया है. सस्पेंशन का सेटअप भी टूरिंग और हल्के ऑफ-रोड दोनों के लिए तैयार किया गया है:

सस्पेंशन डिटेल्स:

  • Showa 41mm USD फोर्क्स
  • एडजस्टेबल कम्प्रेशन और रिबाउंड
  • Showa मोनोशॉक (पीछे)
  • रिबाउंड एडजस्टमेंट
  • रिमोट हाइड्रोलिक प्रीलोड

दोनों तरफ 150mm व्हील ट्रैवल मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर भी राइड आरामदायक रहती है.

बेहतर ब्रेकिंग और टॉप-लेवल सेफ्टी फीचर्स

इसमें फ्रंट में चार-पिस्टन रेडियल कैलीपर्स और डुअल 310mm फ्लोटिंग डिस्क्स है. वहीं पीछे 255mm डिस्क और सिंगल-पिस्टन स्लाइडिंग कैलीपर दिया गया है.

सबसे खास बात है इसका Optimised Cornering ABS, जो मुड़ते समय भी स्थिर ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है. 17-इंच के हलक़े कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स और Michelin Road 5 टायर्स इसे बेहतरीन ग्रिप देते हैं.

भारत में लॉन्च पर अभी भी सस्पेंस

ट्रायम्फ Tiger Sports Tour 800 को फरवरी 2026 में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करेगी. लेकिन भारत में इसकी एंट्री पर अभी भी सवाल बना हुआ है, क्योंकि स्टैंडर्ड Tiger Sport 800 भी अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है, जबकि इसे ग्लोबली आए एक साल से ज्यादा हो चुका है.

ये भी देखिए: 

Bajaj Pulsar NS160 vs Honda Hornet 2.0: ₹ 1.5 लाख के अंदर कौन सी बाइक है बेहतर?

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com