Triumph Thruxton 400 vs Speed 400: कौन है 400cc सेगमेंट का असली बादशाह?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Triumph Thruxton 400 vs Speed 400: Triumph Motorcycles India ने भारतीय मार्केट में अपनी 400cc बाइक लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई Thruxton 400 लॉन्च कर दी है. यह बाइक कंपनी की रेंज में Scrambler 400 XC से नीचे और Scrambler 400 X से ऊपर रखी गई है.

देखने में भले ही यह Speed 400 से मिलती-जुलती हो, लेकिन इसमें कई ऐसे खास बदलाव हैं जो इसे अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं, Thruxton 400 और Speed 400 के बीच क्या-क्या बड़े अंतर हैं.

डिजाइन में बड़ा फर्क

Thruxton 400 का लुक बिल्कुल अलग है. इसमें सेमी-फेयरिंग के साथ गोल हेडलैंप दिया गया है, जबकि इसका फ्यूल टैंक साइड इंडेंट डिज़ाइन के साथ आता है, जो इसे ज्यादा कैफे-रेसर लुक देता है. टैंक की कैपेसिटी 13 लीटर ही है, जैसे Speed 400 में है.

इस बाइक में बार-एंड मिरर, क्लिप-ऑन हैंडलबार और गोल्ड की जगह डार्क USD फोर्क्स दिए गए हैं. चाहें तो आप पिलियन सीट की जगह काउल ऑप्शन भी ले सकते हैं.

डायमेंशन्स में हल्का बदलाव

  • Thruxton 400 की ग्राउंड क्लीयरेंस 158 mm है, जो Speed 400 से 6 mm कम है.
  • इसका व्हीलबेस 1376 mm है, यानी Speed 400 से 10 mm छोटा.
  • वजन में भी यह थोड़ी भारी है—183 किलो, जो Speed 400 से 4 किलो ज्यादा है.

साइकिल पार्ट्स में अपडेट

  • दोनों बाइक्स का मेन फ्रेम तो एक जैसा है, लेकिन Thruxton 400 के रियर सब-फ्रेम में बदलाव किया गया है.
  • फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है.
  • Thruxton 400 में सस्पेंशन ट्रैवल 10 mm ज्यादा है.
  • दोनों में 17-इंच अलॉय व्हील हैं, लेकिन Speed 400 में Vredestein टायर, जबकि Thruxton 400 में Apollo Alpha H1 टायर लगे हैं.
  • टायर साइज भी अलग है—Thruxton में 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर, जबकि Speed में 110/80 फ्रंट और 150/70 रियर मिलता है.

इंजन और परफॉर्मेंस में बढ़त

दोनों बाइक्स में 398cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 37.5 Nm टॉर्क देता है.

लेकिन पावर में फर्क है—

  1. Thruxton 400: 41.4 hp
  2. Speed 400: 39 hp

इससे Thruxton 400 की टॉप स्पीड ज्यादा है और यह 0-100 kmph सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है, यानी Speed 400 से 1 सेकंड तेज.

कीमत में भी अंतर

  1. Speed 400: ₹2.50 लाख (एक्स-शोरूम)
  2. Thruxton 400: ₹2.74 लाख (एक्स-शोरूम)

अगर आप कैफे-रेसर स्टाइल, ज्यादा पावर और स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन चाहते हैं, तो Triumph Thruxton 400 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. वहीं अगर आपको ज्यादा कंफर्ट और थोड़ा बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहिए, तो Speed 400 बेहतर साबित होगी.

ये भी देखिए:

स्पीड का नया बादशाह! Ducati Diavel V4 RS हुआ लॉन्च, महज 2.5 सेकंड में 100KM/H की रफ्तार

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com