Triumph Speed Triple 1200 RX: ब्रिटेन की लग्जरी मोटरसाइकिल निर्माता Triumph ने भारत में अपनी दमदार और लिमिटेड एडिशन बाइक Speed Triple 1200 RX लॉन्च कर दी है. इस सुपर एडवांस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत भारत में ₹23.07 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस मॉडल को दुनिया भर में सिर्फ 1,200 यूनिट्स तक सीमित रखा है, जिससे यह बाइक बेहद एक्सक्लूसिव बन जाती है.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
नई Triumph Speed Triple 1200 RX में वही पावरफुल इंजन दिया गया है जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल — Speed Triple 1200 RS — में देखने को मिलता है. इसमें 1,163cc का इनलाइन-3, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 180 हॉर्सपावर @10,750 rpm और 128 Nm टॉर्क @8,750 rpm जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे राइडर को स्मूद और स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है.

डिजाइन और स्टाइलिंग में जबरदस्त बदलाव
Triumph ने इस लिमिटेड एडिशन बाइक में डिजाइन के मोर्चे पर कई बदलाव किए हैं. इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका नया टू-टोन येलो और ब्लैक कलर स्कीम, जिस पर आकर्षक RX ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाइक का पूरा लुक इसे एक आक्रामक और प्रीमियम स्पोर्ट्स मशीन की पहचान देता है.
राइडिंग पोजीशन को भी पहले से ज्यादा डॉमिनेंट और स्पोर्टी बनाया गया है. इसमें लो-सेट क्लिप-ऑन हैंडलबार्स और ऊंचे रखे गए रियर फुटपेग्स हैं, जो हाई-स्पीड राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी देते हैं.
प्रीमियम ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम
बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जिन्हें Brembo Stylema कैलिपर्स और Brembo MCS रेडियल मास्टर सिलेंडर से जोड़ा गया है. इसके अलावा, इसमें Ohlins Smart EC 3.0 एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम और Ohlins SD EC स्टीयरिंग डैम्पर भी मौजूद है, जो हर मोड़ पर बाइक को बेहतरीन हैंडलिंग प्रदान करते हैं.
खास Akrapovic एग्जॉस्ट सिस्टम
स्पीड ट्रिपल 1200 RX को एक खास Akrapovic एग्जॉस्ट से लैस किया गया है, जो कार्बन फाइबर और टाइटेनियम से बना है. यह न सिर्फ बाइक की लुक को दमदार बनाता है, बल्कि इसकी साउंड को भी और ज्यादा रेसिंग टोन देता है.
कितनी यूनिट्स भारत आएंगी?
Triumph ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि Speed Triple 1200 RX की केवल 1,200 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी, लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि भारत के लिए कितनी यूनिट्स आवंटित की जाएंगी. हालांकि, इसकी लिमिटेड उपलब्धता के कारण यह बाइक देश के चुनिंदा ग्राहकों के पास ही पहुंचेगी.
ये भी देखिए:
₹1.99 लाख में आई TVS की पहली एडवेंचर बाइक, 35.5hp की पावर और एडवांस राइड मोड्स का कमाल













