Toyota ने लॉन्च की नई 2025 Fortuner Leader Edition, पावर वही, पर अब स्टाइल और फीचर्स नए

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Toyota Fortuner 2025: भारत में SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Toyota Fortuner का नया 2025 Fortuner Leader Edition लॉन्च कर दिया है. यह वर्जन पिछले साल की लीडर एडिशन का अपडेटेड रूप है, जिसमें कई विजुअल अपग्रेड दिए गए हैं, हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बाहरी लुक में शानदार अपग्रेड

नई Fortuner Leader Edition 2025 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है. कंपनी ने इसमें नया ग्रिल डिज़ाइन दिया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है. इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर पर स्पॉयलर, क्रोम गार्निश, और ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स इसके लुक को और आक्रामक बनाते हैं. कुल मिलाकर, टोयोटा ने इस एडिशन को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो एसयूवी में पावर के साथ-साथ स्टाइल और प्रीमियम फिनिश भी चाहते हैं.

इंटीरियर में स्पोर्टी फिनिश और नए फीचर्स

कंपनी ने Fortuner Leader Edition के केबिन को भी नया टच दिया है. अब इसके इंटीरियर में ब्लैक और मैरून ड्यूल-टोन सीट्स और डोर ट्रिम्स मिलते हैं, जो एक स्पोर्टी फील देते हैं.

इसके अलावा, इसमें अब ऑटो-फोल्डिंग मिरर्स, इल्युमिनेटेड स्कफ प्लेट्स, और नया टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो ड्राइविंग को और सुविधाजनक बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

टोयोटा ने इस एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. नई Fortuner Leader Edition 2025 में वही दमदार 2.8-लीटर 1GD-FTV टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. हालांकि, इस एडिशन में 4×4 सिस्टम नहीं दिया गया है, यानी यह केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है.

कंपनी का बयान

लॉन्च पर बोलते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा, ‘हमारे ग्राहकों की बदलती लाइफस्टाइल जरूरतें हमें अपने उत्पादों को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं. 2024 के लीडर एडिशन को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने Fortuner की लोकप्रियता को और मजबूत किया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘2025 Fortuner Leader Edition उनके लिए है जो एक ज्यादा स्पोर्टी और डायनेमिक एसयूवी चाहते हैं. हमें भरोसा है कि यह एडिशन ग्राहकों को जरूर पसंद आएगा और Fortuner की पहचान को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में और भी मजबूत करेगा.’

Toyota Fortuner Leader Edition 2025 उन एसयूवी प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो पावर, स्टाइल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं. नए विजुअल अपग्रेड्स और लग्जरी टच के साथ, यह एडिशन भारतीय सड़कों पर Fortuner की लीडरशिप को और पुख्ता करने वाला है.

ये भी देखिए:

₹7.99 लाख में आया SUV का बादशाह, जानिए 2025 Mahindra Bolero की वेरिएंट के साथ फीचर्स और कीमत

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com