December 2025 smartphone launches: साल 2025 का आखिरी महीना टेक लवर्स के लिए धमाकेदार होने वाला है. नवंबर में OnePlus 15, Oppo Find X9 Pro, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जैसे बड़े फ्लैगशिप लॉन्च देखने के बाद अब दिसंबर में भी स्मार्टफोन मार्केट रुकने का नाम नहीं ले रहा. फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज तक कई बड़े लॉन्च लाइनअप में हैं. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि दिसंबर में कई दमदार स्मार्टफोन आने वाले हैं. यहां जानिए दिसंबर 2025 के टॉप 5 अपकमिंग स्मार्टफोन्स की डिटेल्स…
दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स
1. Vivo X300 और Vivo X300 Pro – लॉन्च: 2 दिसंबर
Vivo महीने की शुरुआत अपनी नई X300 सीरीज़ से कर रहा है. इस सीरीज़ में Vivo X300 और X300 Pro शामिल होंगे और दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएंगे. इसके साथ कंपनी का इन-हाउस VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप भी मिलेगा, जो कैमरा परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा.
कैमरा सेटअप बेहद पावरफुल है, जिसमें मिलेगा:
- 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा
- 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड
- 200MP टेलीफोटो कैमरा
यह सीरीज़ खासतौर पर मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए बड़ी हेडलाइन बनने वाली है.

2. Redmi 15C – शुरुआती दिसंबर में लॉन्च की उम्मीद
Xiaomi भारत में Redmi 15C को दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है. चीन में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:
- 4G मॉडल – Helio G81-Ultra
- 5G मॉडल – Dimensity 6300
दोनों ही वेरिएंट में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है. साथ ही IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और छींटों से बचाती है.
भारत में कीमत लगभग ₹11,499 से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह मिड-रेंज में काफी मजबूत विकल्प बन सकता है.

3. OnePlus 15R – लॉन्च: 17 दिसंबर
OnePlus के फैंस के लिए दिसंबर बहुत खास होने वाला है. कंपनी 17 दिसंबर को OnePlus 15R लॉन्च करेगी, जो दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा.
इसमें मिलेंगे:
- कलर ऑप्शन: Charcoal Black और Mint Breeze
- सेल: Amazon पर
- साथ में OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च होगा
भारत में इसकी कीमत ₹50,000 से कम रहने की संभावना है. परफॉर्मेंस लवर यूज़र्स के लिए यह फोन बड़ा अपग्रेड होगा.

4. Realme P4x – लॉन्च: 4 दिसंबर
Realme भी अपनी नई P-सीरीज़ के साथ 4 दिसंबर को मार्केट में दस्तक दे रही है. Realme P4x Flipkart पर उपलब्ध होगा.
मुख्य फीचर्स:
- MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप
- 144Hz हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
- 7000mAh की बड़ी बैटरी
- 45W चार्जिंग सपोर्ट
Realme इसे अंडर ₹16,000 की कीमत में लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यह बजट-गेमर और पावर-यूज़र्स के लिए शानदार डील बन सकती है.

5. Oppo Reno 15C – दिसंबर में चीन लॉन्च
Oppo ने चीन में अपनी Reno 15 सीरीज़ के दौरान नया Reno 15C टीज़ किया था. हालांकि डिटेल्स अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई हैं. यह फोन दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च होगा, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग की अभी कोई पुष्टि नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैमरा-सेंट्रिक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी डिजाइन और कैमरा क्वालिटी इसकी सबसे बड़ी USP रहेगी.

दिसंबर 2025 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए सुपर-एक्साइटिंग होने वाला है. Vivo का धमाकेदार कैमरा फ्लैगशिप, OnePlus का दमदार परफॉर्मेंस फोन, Realme का बजट गेमिंग पावरहाउस और Xiaomi की एंट्री-लेवल ऑफरिंग, सब कुछ अगले महीने लाइन में है.
अगर आप जल्द नया फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो दिसंबर 2025 के लॉन्च आपके फैसले को पूरी तरह बदल सकते हैं.
ये भी देखिए:
Nothing Phone 3a Lite Vs Lava Agni 4: 25,000 के बजट का बेस्ट स्मार्टफोन कौन?














