अब खेती हुआ Digital, फसल बीमा, मौसम और मार्केट की जानकारी देंगे ये 5 Farming App

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Top 5 farming apps in India 2025: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमेशा से खेती रही है. आज भी देश की आधी से ज्यादा आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है. लेकिन मौजूदा समय में किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं कभी मौसम की मार, तो कभी कीटों का हमला, बढ़ती लागत और अनिश्चित बाजार भाव. ऐसे में अब टेक्नोलॉजी किसानों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है.

स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट के दौर में अब किसान अपने मोबाइल पर ही खेती से जुड़ी अहम जानकारी, बीमा योजनाएं, मौसम का हाल, स्मार्ट फार्मिंग तकनीकें और ऑनलाइन बाजार तक पहुंच पा रहे हैं. खास तौर पर कुछ मोबाइल ऐप्स खेती को आसान, सुरक्षित और मुनाफेदार बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. आइए जानते हैं उन 5 बड़े कृषि ऐप्स के बारे में, जिन्हें हर भारतीय किसान को इस्तेमाल करना चाहिए.

1. PMFBY फसल बीमा ऐप: किसानों का सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट और बीमारियों से होने वाले फसल नुकसान से बचाती है. इस योजना का मोबाइल ऐप किसानों को बीमा की सुविधा सीधे फोन पर देता है.

फीचर्स:

  • फसल बीमा में आसानी से रजिस्ट्रेशन
  • बीमा प्रीमियम की गणना करने का टूल
  • नुकसान की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट और फोटो अपलोड
  • क्लेम स्टेटस और पॉलिसी जानकारी घर बैठे देखें
  • डिजिटल रिकॉर्ड्स से पारदर्शिता और कम कागज़ी काम

यह ऐप किसानों को बिचौलियों पर निर्भर रहने से बचाता है और समय पर मुआवज़ा दिलाने में मदद करता है.

2. जियोक्रिशी ऐप: स्मार्ट खेती का साथी

रिलायंस का जियोक्रिशी किसानों के लिए एक ‘वन-स्टॉप स्मार्ट फार्मिंग गाइड’ है. यह खेती से जुड़ी हर ज़रूरत का समाधान एक ही ऐप में देता है.

फीचर्स:

  • IoT आधारित सलाह: सिंचाई, खाद, कीटनाशक और मिट्टी की सेहत पर पर्सनल एडवाइजरी
  • बीज, खाद और दवाइयाँ सीधे ऐप से खरीदने की सुविधा
  • किसानों को खरीदारों से सीधे जोड़कर मुनाफा बढ़ाने का मौका
  • फसल कैलेंडर और फार्म डायरी
  • कृषि विशेषज्ञों से परामर्श और सलाह स्थानीय भाषा में

यह ऐप खेती की हर स्टेज – बुआई से लेकर बिक्री तक – में किसानों को डिजिटल मदद देता है.

3. मेघदूत ऐप: मौसम की सटीक जानकारी

खेती का सबसे बड़ा आधार मौसम है. मेघदूत ऐप किसानों को उनके जिले और खेत के हिसाब से मौसम और खेती की सलाह देता है.

फीचर्स:

  • 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान – बारिश, तापमान, नमी और हवा की जानकारी
  • सप्ताह में दो बार ज़िलेवार एग्री-एडवाइजरी
  • पुराना मौसम डेटा भी उपलब्ध
  • कई भारतीय भाषाओं में जानकारी

सही समय पर बुआई, सिंचाई, छिड़काव और कटाई करने में यह ऐप किसानों की मदद करता है और फसल नुकसान कम करता है.

4. IFFCO किसान उदय ऐप: ड्रोन और नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (IFFCO) का यह ऐप किसानों को आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन स्प्रेइंग और नैनो फर्टिलाइजर्स उपलब्ध कराता है.

फीचर्स:

  • ड्रोन से खाद और कीटनाशक छिड़काव की बुकिंग
  • नैनो फर्टिलाइजर्स की पूरी जानकारी
  • खेत और फसल का रिकॉर्ड स्टोर करने की सुविधा
  • QR कोड से प्रोडक्ट की असलियत चेक करें

ड्रोन से छिड़काव समय और श्रम दोनों बचाता है, जबकि नैनो खाद लागत कम करते हुए पैदावार बढ़ाते हैं.

5. कृष-ई ऐप: महिंद्रा का डिजिटल असिस्टेंट

महिंद्रा एंड महिंद्रा का कृष-ई ऐप किसानों के लिए एक डिजिटल सहायक की तरह काम करता है.

फीचर्स:

  • फसल कैलेंडर: कब बुआई करें, कब सिंचाई, कब कटाई – सब जानकारी
  • बीमारी और कीट पहचान: फोटो अपलोड करके तुरंत समाधान
  • खर्च और खेती का डिजिटल रिकॉर्ड
  • एग्री एक्सपर्ट से कनेक्ट
  • बीज, खाद, मशीनरी खरीदें या किराए पर लें

यह ऐप किसानों को स्मार्ट फैसले लेने और खर्च कम करने में मदद करता है.

किसानों का भविष्य अब डिजिटल

  • खेती में मोबाइल ऐप्स की एंट्री किसानों की दुनिया बदल रही है.
  • PMFBY ऐप से फसल बीमा आसान हुआ.
  • जियोक्रिशी से स्मार्ट खेती और ऑनलाइन बिक्री की सुविधा मिली.
  • मेघदूत से मौसम की सटीक जानकारी मिल रही है.
  • IFFCO किसान उदय से ड्रोन और नैनो तकनीक पहुंची हर किसान तक.
  • कृष-ई से खेती के हर पहलू पर डिजिटल सलाह उपलब्ध है.

इन ऐप्स का इस्तेमाल करके किसान न सिर्फ पैदावार और मुनाफा बढ़ा सकते हैं बल्कि मौसम और बाजार की अनिश्चितताओं से भी बच सकते हैं। डिजिटल इंडिया की असली ताकत अब गांवों और खेतों तक पहुंच रही है.

ये भी देखिए:

छोटे किसानों का बेस्ट फ्रेंड! ₹2.75 लाख में आया दमदार Sonalika MM-18 ट्रैक्टर

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com