Tata Sierra vs Toyota Urban Cruiser Hyryder: भारत में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और नई Tata Sierra के लॉन्च ने इस दीवानगी को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. कार खरीदते समय अक्सर ग्राहक फीचर्स, कीमत और टेक्नोलॉजी देखकर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं.
खासतौर पर नए खरीदार Sierra और Toyota Hyryder को भी आपस में तुलना कर लेते हैं, जबकि दोनों अलग सेगमेंट की SUVs हैं. फिर भी, उनके फीचर्स, टेक्नोलॉजी और ब्रांड वैल्यू के कारण तुलना होना लाजमी है। अगर आप इन दोनों SUVs में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह पूरी तुलना आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.
डिज़ाइन और रोड प्रेजेंस: Sierra दमदार, Hyryder स्टाइलिश
Tata Sierra 2025 बिल्कुल नया और मॉडर्न अवतार लेकर आई है. इसका बड़ा, बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन सड़क पर किसी भी कार को पीछे छोड़ देता है.
कनेक्टेड LED लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, बड़ी 19-इंच अलॉय व्हील्स और इसका सीधा-साधा लेकिन दमदार स्टांस — हर जगह इसे भीड़ से अलग बनाता है। यह बड़ी, चौड़ी और मजबूत दिखने वाली SUV है.
इसके मुकाबले Toyota Urban Cruiser Hyryder ज्यादा सिटी-फ्रेंडली और स्टाइलिश लुक देती है. LED DRLs, शार्प कट्स और मॉडर्न ग्रिल इसे एक साफ-सुथरा, कंपैक्ट और क्लासी डिजाइन देती हैं. हालांकि रोड पर Sierra जितनी भारी और रग्ड फील नहीं देती.

कीमत और वेरिएंट्स: किसमें है ज्यादा विकल्प?
- Tata Sierra कीमत (एक्स-शोरूम): ₹11.49 लाख से शुरुआत
सिएरा कुल 7 वेरिएंट्स में आती है और इसमें पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी भविष्य में इसका EV वर्जन भी लाने की तैयारी में है.
- Toyota Hyryder कीमत (एक्स-शोरूम): ₹10.95 लाख से शुरुआत
लेकिन इसका टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल सीधे ₹19.76 लाख तक जाता है. Hyryder कई पावरट्रेन पेश करती है—माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG. इस वजह से यह माइलेज के मामले में मार्केट की फेवरिट SUV है.

इंजन और परफॉर्मेंस: पॉवर बनाम माइलेज
Tata Sierra इंजन ऑप्शंस
- 1.5L Turbo-Petrol – 158 bhp
- 1.5L Diesel – 116 bhp
- 1.5L NA Petrol – 105 bhp
सिएरा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV है. इसके तीनों इंजन अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को टारगेट करते हैं.
Toyota Hyryder इंजन और माइलेज
- Hyryder का मुख्य फोकस माइलेज है.
- Strong Hybrid Mileage – 27.97 km/l (सेगमेंट में सबसे ज्यादा)
- माइल्ड हाइब्रिड और CNG विकल्प भी उपलब्ध हैं.
- परफॉर्मेंस की चाहत रखने वालों के लिए Sierra बेहतर है, जबकि माइलेज चाहने वालों के लिए Hyryder एकदम परफेक्ट.
इंटीरियर और फीचर्स
Tata Sierra के केबिन में प्रीमियम अनुभव मिलता है. सिएरा अंदर से एक लग्ज़री लाउंज की तरह महसूस होती है.
Tata Sierra मुख्य फीचर्स:
- Triple Screens: 12.3″ + 12.3″ + 10.25″
- वेंटिलेटेड सीट्स
- ADAS फीचर्स
- JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम
- बड़ा बूट स्पेस
- ड्यूल-ज़ोन AC
Toyota Hyryder फीचर्स:
Hyryder में भी काफी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं:
- 9-inch टचस्क्रीन
- वेंटिलेटेड सीट्स
- हेड-अप डिस्प्ले
- कनेक्टेड कार टेक
- हालांकि इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल छोटा बूट देता है, सिर्फ 265 लीटर
कौन-सी SUV है आपके लिए सही?
Tata Sierra चुनें अगर:
- आपको परफॉर्मेंस चाहिए
- दमदार रोड प्रेजेंस चाहिए
- बड़ा, प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर पसंद है
- आप एडवांस टेक और ADAS जैसी सुविधाएं चाहते हैं
Toyota Hyryder चुनें अगर:
- आपका मुख्य फोकस माइलेज है.
- हाइब्रिड टेक्नोलॉजी चाहिए.
- शहर में चलाने के लिए एक स्मार्ट, कंपैक्ट SUV चाहते हैं.
- कम फ्यूल खर्च और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं.
दोनों SUVs अपनी-अपनी कैटेगरी में शानदार विकल्प हैं सिएरा पावर और प्रीमियमनेस के लिए, जबकि Hyryder माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के लिए बेस्ट है.
ये भी देखिए:
Royal Enfield Bullet 350 vs Classic 350: कौन है अधिक रॉयल? जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक का मुकाबला













