2025 Tata Sierra SUV दिवाली 2025 तक लॉन्च, जानें फीचर्स और दमदार इंजन की डिटेल्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

2025 Tata Sierra SUV2025 Tata Sierra SUV: भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors एक बार फिर अपने आइकॉनिक मॉडल Tata Sierra SUV को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस कार को साल की शुरुआत में Bharat Mobility Global Expo 2025 में शोकेस किया गया था.

अब टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली है, जिससे इसके प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स का अंदाजा लग रहा है. उम्मीद है कि इसे दिवाली 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है.

Tata Sierra: पावरट्रेन

नई टाटा सिएरा को कंपनी 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ ला सकती है, जो फिलहाल Tata Nexon में भी इस्तेमाल होते हैं. इसके अलावा संभावना है कि इसमें 2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन भी देखने को मिले, जो Tata Harrier में दिया जाता है.

SUV का इलेक्ट्रिक वर्ज़न (EV) भी लॉन्च होगा, जिसमें अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे. खास बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुई Harrier EV में Tata ने नया Quad Wheel Drive सिस्टम दिया है और कंपनी इसे Sierra के टॉप मॉडल्स में भी पेश कर सकती है.

Tata Sierra: इंटीरियर

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से साफ है कि इसका इंटीरियर लगभग फाइनल स्टेज में है. इसमें मिलने वाला तीन-स्क्रीन सेटअप इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है.

  • एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
  • और पैसेंजर साइड पर अलग टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • तीनों स्क्रीन लगभग 12.3-इंच के फ्लोटिंग डिज़ाइन में होंगी, जो Expo में दिखाए गए कॉन्सेप्ट से काफी मेल खाती हैं.

इसके अलावा डैशबोर्ड में डुअल-टोन फिनिश, सॉफ्ट-टच मटेरियल, और एंबियंट लाइटिंग दी जाएगी. नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और बीच में इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं.

Tata Sierra: एक्सटीरियर

बाहरी डिज़ाइन की बात करें तो नई टाटा सिएरा पहले से ज्यादा मस्कुलर और बॉक्सी लुक के साथ आएगी. टेस्टिंग के दौरान इसमें कुछ खास फीचर्स नज़र आए जैसे –

  • फुल-विड्थ LED लाइट स्ट्रिप
  • सीक्वेंशियल LED टर्न इंडिकेटर्स
  • और दमदार रग्ड बंपर डिज़ाइन

कुल मिलाकर, टाटा सिएरा SUV भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी पहचान बनाने को तैयार है. दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक्स के साथ यह SUV दिवाली पर टाटा का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है.

ये भी देखिए:

Mahindra ने पेश किया Vision X धांसू SUV, दमदार डिजाइन, बड़ा केबिन और हाई-टेक प्लेटफॉर्म

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com