1.02 लाख में आया Suzuki का प्रीमियम स्कूटर, 125cc सेगमेंट में मची हलचल, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Suzuki Burgman 2026: भारत के टू-व्हीलर बाजार में Suzuki Motorcycle India Pvt Ltd ने अपना नया Burgman स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे शुरुआती कीमत 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया है, जबकि इसके हाईर वेरिएंट की कीमत 1.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास बात यह है कि यह नया मॉडल मौजूदा Suzuki Burgman Street EX के साथ ही बेचा जाएगा और पुराने मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

डिजाइन में बड़ा बदलाव, अब और प्रीमियम लुक

नए Burgman स्कूटर के डिजाइन में कंपनी ने कई अहम बदलाव किए हैं. इसमें अब डुअल-पॉड LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती हैं. यह डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में मिलने वाले बड़े Burgman मॉडल से लिया गया है.

इसके अलावा, कंपनी ने इसमें नया कॉपर कलर भी जोड़ा है. अब यह स्कूटर Pearl Grace White, Mat Stellar Blue, Royal Bronze, Mat Black और Pearl Mat Shadow Green जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में डुअल-टोन पेंट स्कीम दी गई है, जिसमें Mat Luxe Copper का खास इस्तेमाल किया गया है.

फीचर्स में जबरदस्त अपग्रेड

नया Burgman सिर्फ लुक में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस हो गया है. इसमें अब कई नए और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और खास बनाते हैं.

स्कूटर में Suzuki Easy Start System, दो फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, 24.6 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 4.2 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, इसमें कीलेस सिस्टम के साथ रिमोट FOB, साइलेंट स्टार्ट और ऑल-LED लाइटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

राइडिंग कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर में फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में स्विंग आर्म टाइप सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है.

इसके साथ ही स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील्स और 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नया Burgman स्कूटर Suzuki Eco Performance (SEP) इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो पहले से ही Suzuki Access 125 में इस्तेमाल हो रहा है.

इसमें 124cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है, जो 8 हॉर्सपावर की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि इसे लो से मिड-रेंज पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग स्मूद, रिस्पॉन्सिव और रिफाइंड बनती है.

क्या है खास?

कुल मिलाकर नया Burgman स्कूटर स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है. जो लोग प्रीमियम लुक के साथ एडवांस फीचर्स वाला स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

ये भी देखिए: 

₹75000 में Hero ने लॉन्च किया Splendor+ Special Edition OBD2B, 73 kmpl माइलेज के साथ मिल रहे ये धांसू फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com