Skoda Superb Guinness World Record: जर्मन और जापानी कारों को पीछे छोड़ते हुए, चेक कार निर्माता कंपनी Skoda ने अपनी नई Superb कार के साथ दुनिया में तहलका मचा दिया है. कंपनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने डीज़ल कारों की माइलेज क्षमता पर एक बार फिर विश्वास जगा दिया है.
दरअसल, पोलैंड के रैली ड्राइवर मिको मार्चिक (Miko Marczyk) ने चौथी जनरेशन Skoda Superb 2.0 TDI चलाकर एक ही टैंक में 2,831 किलोमीटर की दूरी तय की है और वो भी बिना रीफ्यूलिंग के. यह उपलब्धि हासिल करने के बाद Skoda ने Guinness World Record अपने नाम कर लिया है.
2.61 लीटर प्रति 100 किमी का अविश्वसनीय माइलेज
मिको मार्चिक ने इस रिकॉर्ड यात्रा के दौरान औसतन 2.61 लीटर डीज़ल प्रति 100 किलोमीटर की खपत दर्ज की. तुलना करें तो Skoda Superb का आधिकारिक WLTP कंजम्प्शन 4.8 लीटर प्रति 100 किलोमीटर है. यानी मिको ने लगभग 45% बेहतर माइलेज हासिल किया.
यह कार Skoda Superb Essence trim मॉडल थी — जो पोलैंड में उपलब्ध बेसिक वर्जन है. इसमें 2.0 लीटर TDI इंजन दिया गया है, जो 110 किलोवाट (150 PS) पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
एक टैंक में 2,831 किलोमीटर – कैसे हुआ ये कमाल?
मिको मार्चिक ने कोई मॉडिफिकेशन या स्पेशल फ्यूल इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि रेगुलर डीज़ल से ही यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने कहा कि अगली बार वो प्रीमियम डीज़ल का इस्तेमाल करेंगे और उनका लक्ष्य 3,000 किलोमीटर से ज्यादा का है.
इस रिकॉर्ड से यह साबित हुआ है कि डीज़ल इंजन भले ही पर्यावरण बहस में विवादास्पद हों, लेकिन माइलेज और एफिशिएंसी के मामले में अब भी बेजोड़ हैं.

मिको मार्चिक के 5 सीक्रेट ड्राइविंग टिप्स — कैसे बचाएं ईंधन
रिकॉर्ड बनाने के बाद मिको ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि हर ड्राइवर कुछ आसान टिप्स अपनाकर बेहतर माइलेज हासिल कर सकता है:
- टायर प्रेशर हमेशा सही रखें – कम या ज्यादा प्रेशर माइलेज को खराब कर देता है.
- थकान में ड्राइव न करें – थके हुए ड्राइवर ज्यादा ब्रेक लगाते हैं, जिससे फ्यूल वेस्ट होता है.
- ट्रैफिक फ्लो का अंदाज़ा लगाएं – स्मूद ड्राइविंग से ब्रेकिंग कम होती है और फ्यूल बर्निंग घटती है.
- धीरे-धीरे एक्सेलेरेट करें – अचानक रफ्तार बढ़ाना ज्यादा डीज़ल खर्च करता है.
- इको मोड और हवा की दिशा का फायदा उठाएं – कम हवा के रुकावट में कार ज्यादा दूरी तय करती है.
पॉवर और एफिशिएंसी का परफेक्ट कॉम्बो
Skoda Superb लंबे समय से अपनी लक्ज़री राइड, सेफ्टी फीचर्स और दमदार इंजन के लिए मशहूर रही है. लेकिन इस रिकॉर्ड ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक प्रीमियम सेडान नहीं, बल्कि माइलेज क्वीन भी है.
अब Skoda इस उपलब्धि को लेकर ग्लोबल मार्केट में नए डीज़ल और हाइब्रिड मॉडलों को प्रमोट करने की तैयारी में है. Skoda Superb ने एक बार फिर दिखा दिया कि सही तकनीक, संतुलित ड्राइविंग और डीज़ल की ताकत से क्या कुछ मुमकिन है. 2,831 किलोमीटर की यह यात्रा सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि दुनिया के सभी ड्राइवरों के लिए माइलेज मास्टरक्लास है.
ये भी देखिए:
Maruti Suzuki की लॉन्च होंगी 6 नई Hybrid-Electric कारें, देखिए कीमत के साथ पूरी LIST













