Sennheiser HDB 630: जर्मन ऑडियो ब्रांड Sennheiser ने भारत में अपना नया प्रीमियम वायरलेस हेडफोन Sennheiser HDB 630 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो, एडवांस्ड ट्यूनिंग फीचर्स और क्लोज़्ड-बैक डिज़ाइन के साथ एक बेहतरीन सुनने का अनुभव देता है. इसमें 60 घंटे तक का प्लेबैक, एडैप्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन और वायर्ड व वायरलेस दोनों तरह के हाई-रेज़ ऑडियो का सपोर्ट मौजूद है. भारत में इसके लिए प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
Sennheiser HDB 630 की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने भारत में HDB 630 की कीमत ₹54,990 रखी है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे ₹44,990 में प्री-बुक कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इस प्री-बुकिंग ऑफर में Sennheiser Accentum Open TWS (₹12,990) बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है.
प्री-बुकिंग 4 दिसंबर तक चलेगी और ग्राहक इसे Sennheiser की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Headphone Zone, Audio Store, Concept Kart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से बुक कर सकते हैं. कंपनी इन हेडफोन्स पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है.

Sennheiser HDB 630: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नए हेडफोन्स में Sennheiser ने कई प्रीमियम ऑडियो एलिमेंट शामिल किए हैं.
- बेहतर ध्वनि के लिए नया ऑडियो सिस्टम
- Sennheiser HDB 630 में
- 42mm electrodynamic transducer
- नया optimized magnet mesh
- redesigned back volume
- और transparent baffle mesh
शामिल है, जो आवाज़ में डिस्टॉर्शन कम करता है और ज्यादा साफ़, बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करता है. यह हेडफोन न्यूट्रल साउंड प्रोफाइल के साथ आता है, जिसमें साफ़ मिड्स, कंट्रोल्ड बास और एक्सटेंडेड ट्रेबल मिलता है.
कनेक्टिविटी और हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट
हेडफोन में Bluetooth 5.2, 1.2m analogue cable (3.5mm plug) और 1.2m USB-C to USB-C केबल दिया गया है.
यह 6Hz से 40kHz तक की फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स देता है (इनपुट के आधार पर). साथ ही इसमें Adaptive Noise Cancellation (ANC) और Transparency Mode भी मौजूद है.
हाई-रेज़ ऑडियो
USB-C, एनालॉग इनपुट या Bluetooth + BTD 700 डोंगल के साथ यह हेडफोन 24-bit/96kHz तक हाई-रेज़ ऑडियो प्लेबैक प्रदान करता है.
Bluetooth कोडेक सपोर्ट:
- aptX Adaptive
- aptX HD
- aptX
- AAC
- SBC
Smart Control Plus App के साथ एडवांस्ड ट्यूनिंग
Sennheiser ने हेडफोन में एक parametric equaliser दिया है जिसे Smart Control Plus App से कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें यूज़र्स फ्रिक्वेंसी, बैंडविड्थ और फ़िल्टर टाइप को अपनी पसंद अनुसार ट्यून कर सकते हैं.
इसके अलावा, इसमें Crossfeed Feature भी दिया गया है, जो पुराने या हार्ड-पैन रिकॉर्डिंग्स को ज्यादा नैचुरल और बैलेंस्ड बनाता है.
60 घंटे की दमदार बैटरी लाइफ
कंपनी के मुताबिक, Sennheiser HDB 630 एक बार फुल चार्ज होने पर 60 घंटे तक चल सकता है. फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है.कंपनी ने बताया है कि इन हेडफोन्स को 500 से अधिक चार्जिंग साइकिल्स पर टेस्ट किया गया है.
डिज़ाइन और कम्फर्ट
यह हेडफोन Sennheiser के प्रसिद्ध Momentum 4 डिज़ाइन पर आधारित है. इसका वजन 311 ग्राम है. कंफर्ट बढ़ाने के लिए इसमें:
- Leatherette earpads
- हल्का फ्रेम
- कम क्लैम्पिंग फोर्स
दिया गया है ताकि इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सके. ईयरपैड्स रिप्लेसेबल भी हैं.
ये भी देखिए:
धमाल मचाने आ रहा Ai+ Laptab, Laptop और Tablet का पावरफुल कॉम्बो, जानिए क्या होगा खास















