SBI PO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती के तहत कुल 541 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SBI PO भर्ती 2025 के लिए कुल पदों का विवरण
स्टेट बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
- सामान्य (UR) – 203
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 35
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 50
- अनुसूचित जाति (SC) – 37
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 75
- कुल पद – 541
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है.
वे छात्र जो अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित होने की संभावना है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
चयन के समय उन्हें स्नातक डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
SBI PO 2025 के लिए आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी कि उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी:
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
- OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
- SBI PO 2025 : आवेदन शुल्क (Application Fees)
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS – ₹750
- SC / ST / PWD – कोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार व ग्रुप डिस्कशन (Interview/Group Exercise)
- सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
वेतनमान (Salary Structure)
प्रारंभिक वेतनमान ₹48,480 (चार एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) से शुरू होगा.
वेतनमान ₹48,480 – ₹85,920 तक होगा.
इसके अतिरिक्त विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे, जैसे:
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- यात्रा भत्ता (TA)
- मेडिकल अलाउंस
- लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
- और अन्य सुविधाएं
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ – 24 जून 2025
- अंतिम तिथि – 14 जुलाई 2025
- प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी – जुलाई 2025 (तीसरा/चौथा सप्ताह)
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – जुलाई-अगस्त 2025
- प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम – अगस्त-सितंबर 2025
- मेन्स एडमिट कार्ड जारी – अगस्त/सितंबर 2025
- मुख्य परीक्षा (Mains) – सितंबर 2025
- मेन्स परीक्षा का परिणाम – सितंबर/अक्टूबर 2025
- इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन – अक्टूबर/नवंबर 2025
- अंतिम परिणाम – नवंबर/दिसंबर 2025
ये भी देखिए: Samsung का धमाका! ₹2.23 लाख से शुरू Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, मिलेगा 1TB तक का स्टोरेज
















