Samsung Movingstyle: Samsung ने अपने ग्लोबल मार्केट में दो नए हाई-टेक डिस्प्ले Samsung Movingstyle 27-inch Portable Touchscreen Display (LSM7F) और Movingstyle M7 Smart Monitor (M70F) लॉन्च किए हैं. ये दोनों मॉनिटर One UI Tizen OS पर चलते हैं और कंपनी ने दावा किया है कि इन्हें 7 साल तक के OS अपडेट्स मिलेंगे. इन मॉनिटर्स में Samsung Knox सिक्योरिटी, Now Brief फीचर और कई प्रीमियम टेक्नोलॉजी शामिल की गई हैं.
Samsung Movingstyle और Movingstyle M7 Smart Monitor की कीमत
अमेरिकी बाजार में Samsung Movingstyle की कीमत $1,199 (लगभग ₹1 लाख) रखी गई है, जबकि ब्रिटेन में इसकी कीमत £1,199 (लगभग ₹1.39 लाख) है.
वहीं, Samsung Movingstyle M7 Smart Monitor की कीमत $699.99 (लगभग ₹58,500) तय की गई है.
दोनों मॉडल फिलहाल सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ग्लोबल रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
सैमसंग अमेरिका में Movingstyle M7 की खरीद पर सीमित समय के लिए $200 (लगभग ₹16,000) का क्रेडिट बोनस भी दे रहा है, अगर ग्राहक इसे Samsung.com या पार्टनर रिटेलर्स से खरीदते हैं.

Samsung Movingstyle (LSM7F) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Samsung Movingstyle एक 27-इंच QHD (2560 x 1440) रेजोल्यूशन वाला पोर्टेबल टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है. यह NQ4 AI Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है और Motion Xcelerator तकनीक के साथ आता है, जो गेमिंग और वीडियो में स्मूद विजुअल्स देती है.
इस डिस्प्ले में बिल्ट-इन बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 3 घंटे का बैकअप देती है. इसे कहीं भी ले जाने के लिए इंटीग्रेटेड हैंडल, सॉफ्ट-व्हील्ड स्टैंड और किकस्टैंड दिया गया है, जिससे यूजर इसे आसानी से लैंडस्केप या पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं.
गेमर्स के लिए इसमें Samsung Gaming Hub दिया गया है, जहां से यूजर Xbox जैसी सर्विसेज से सीधे गेम स्ट्रीम कर सकते हैं.
ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos, Object Tracking Sound Lite, Q-Symphony, और Adaptive Sound Pro जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं.
इसका ऑडियो आउटपुट 10W का है. साथ ही इसमें Google Assistant और Bixby Voice Assistant दोनों का सपोर्ट मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth 5.3, Wi-Fi 5, दो USB Type-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और Pogo Pin कनेक्टर मिलता है.
Movingstyle में Now Brief नाम का नया फीचर है, जिससे डिस्प्ले बंद होने पर भी यूजर मौसम, समय और नोटिफिकेशन जैसे विजेट देख सकते हैं. इसके अलावा Sketch Now फीचर से यूजर सीधे स्क्रीन पर ड्रॉ या नोट्स लिख सकते हैं.

Samsung Movingstyle M7 Smart Monitor के फीचर्स
Samsung Movingstyle M7 एक 32-इंच 4K UHD स्मार्ट मॉनिटर है, जो One UI Tizen पर आधारित है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 17.7-इंच रोलिंग बेस के साथ हाइट-एडजस्टेबल स्टैंड मिलता है, जिसमें पिवट, स्विवल और टिल्ट फंक्शन मौजूद हैं.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट्स, USB-A, और USB-C (65W फास्ट चार्जिंग) सपोर्ट शामिल है.
यह मॉनिटर Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.2 के साथ आता है और इसमें 10W इनबिल्ट स्पीकर्स हैं.
सैमसंग ने इसमें भी Now Brief और Samsung Knox सिक्योरिटी सिस्टम दिया है. साथ ही यह मॉनिटर भी 7 साल तक के OS अपडेट्स सपोर्ट करेगा.
Movingstyle M7 पर भी यूजर Netflix, Disney+, YouTube जैसी स्ट्रीमिंग ऐप्स का आनंद ले सकते हैं और Samsung TV Plus के जरिए फ्री कंटेंट भी देख सकते हैं.
सैमसंग की नई टेक का नया अंदाज़
Samsung ने Movingstyle सीरीज़ को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मोबिलिटी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, यानी एक ऐसा डिस्प्ले जो घर, ऑफिस या स्टूडियो में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सके.
इन मॉनिटर्स की सबसे बड़ी खासियत AI-पावर्ड डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन, लंबी OS सपोर्ट और सैमसंग की सुरक्षित Knox टेक्नोलॉजी है.
भारत में इसके लॉन्च का इंतजार टेक लवर्स के बीच अब शुरू हो चुका है.
ये भी देखिए:
₹25,000 से कम कीमत के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, देखिए स्पेशिफिकेशन के साथ पूरी लिस्ट
Samsung, Realme, Vivo से iQOO तक, ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट 5G स्मार्टफोन
















