Samsung Movingstyle Display: स्मार्टफोन और टीवी की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के बाद Samsung अब डिस्प्ले सेगमेंट में एक और बड़ा कदम लेकर आया है. कंपनी ने हाल ही में Samsung Movingstyle नाम का वायरलेस पोर्टेबल डिस्प्ले पेश किया है.
इसकी सबसे खास बात है इसका 27-इंच का डिटैचेबल स्क्रीन जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसे आसानी से अलग करके कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें इन-बिल्ट किकस्टैंड हैंडल दिया गया है, जिससे इसे ले जाना बेहद आसान हो जाता है.
कीमत और उपलब्धता
Samsung ने अपने इस अनोखे डिस्प्ले की कीमत KRW 14,90,000 (करीब ₹96,000) रखी है. फिलहाल यह सिर्फ साउथ कोरिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Samsung Movingstyle के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डिटैचेबल स्क्रीन और डिजाइन
- 27-इंच QHD टचस्क्रीन डिस्प्ले (2,560 x 1,440 रिज़ॉल्यूशन)
- 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सपोर्ट
- किकस्टैंड जो हैंडल का भी काम करता है.
- इसे डेस्क, टेबल या आउटडोर में आसानी से लगाया जा सकता है.
चाहें तो यूज़र्स इसे डेडिकेटेड रोल करने वाले फ्लोर स्टैंड पर भी लगा सकते हैं, जिससे स्क्रीन को घुमाना, झुकाना, ऊंचा करना या वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल मोड में बदलना बेहद आसान हो जाता है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
- इसमें लगी है 69Wh बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 3 घंटे तक चलती है.
- USB Type-C पोर्ट के जरिए इसे चार्ज किया जा सकता है और चाहें तो पावर बैंक से भी चार्जिंग संभव है.
- इसमें मौजूद है सेकंड-जेनरेशन AI 4K प्रोसेसर, जो इसे बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है.
कनेक्टिविटी और साउंड
- Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 सपोर्ट
- 2 USB Type-C पोर्ट, 1 HDMI पोर्ट और Pogo Pin कनेक्शन
- डिस्प्ले में लगे हैं 10W स्पीकर्स जो Dolby Atmos और Q-Symphony ऑडियो टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं.
स्मार्ट फीचर्स
- यह डिस्प्ले Samsung Tizen Smart TV OS पर चलता है.
- यूजर्स इसमें Samsung TV Plus का मजा ले सकते हैं.
- इसमें Google Assistant और Bixby दोनों ही दिए गए हैं.
फुल-HD वीडियो कॉलिंग सपोर्ट के साथ आप इसे एक Slim-fit कैमरा (अलग से खरीदना होगा) जोड़कर अपने घर की मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं, जो SmartThings ऐप से कनेक्ट होता है.
खासियत क्या है?
Samsung Movingstyle का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डिटैचेबल स्क्रीन और पोर्टेबिलिटी है. यह न सिर्फ घर के अंदर बल्कि बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहे मूवी देखनी हो, वर्क प्रेजेंटेशन देना हो या वीडियो कॉल करनी हो – यह डिस्प्ले हर मौके पर फिट बैठता है.
सैमसंग ने इसे एक तरह से टीवी, मॉनिटर और स्मार्ट डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन बनाया है, जो आने वाले समय में स्मार्ट डिस्प्ले सेगमेंट को एक नई दिशा दे सकता है.
ये भी देखिए:
30 घंटे बैटरी के साथ हुआ Nothing Ear Open, स्टाइल और कम्फर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन















