₹1000 के लिए प्रोड्यूसर को करना पड़ा था 10 किस! सैफ अली खान ने शुरुआती दिनों के संघर्ष की सुनाई कहानी

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Saif Ali Khan 1000 Rupees Story: आज सैफ अली खान अपने लक्ज़री कार्स, पाटौदी पैलेस और आलीशान छुट्टियों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब उन्हें 1000 रुपए कमाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था? हाल ही में Esquire India के साथ बातचीत में सैफ ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की कुछ अनसुनी बातें साझा कीं.

सैफ ने बताया कि भले ही उनका जन्म क्रिकेटर पापा मंसूर अली खान पाटौदी और एक्ट्रेस मां शर्मिला टैगोर के घर हुआ, उनके फिल्मी सफ़र की शुरुआत उतनी आसान नहीं थी. सैफ ने कहा, ‘मैंने सेकेंड लीड, थर्ड लीड किया… कुछ फिल्में ठीक-ठाक चलीं, लेकिन फिर ऐसा दौर आया जब लगातार बहुत बुरी फिल्में आईं. उस समय को मैं अपने नेट प्रैक्टिस एरा के रूप में याद करता हूं.’

एक हफ्ते के 1000 रुपए की अजीब डिमांड

सैफ ने एक घटना का जिक्र किया जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें प्रति सप्ताह 1000 रुपए दिए. लेकिन इसके लिए शर्त थी कि सैफ को हर बार पैसे लेने के समय उनके गालों पर 10 बार किस करना होगा. यह अनुभव सैफ के शुरुआती संघर्ष और फिल्मों में संघर्षरत दौर का एक झलक था.

सैफ अली खान का वर्तमान वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में फिल्म Jewel Thief में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत थे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई और इसका निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया.

इसके अलावा, सैफ प्रियदर्शन की Haiwaan में भी दिखाई देंगे, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ फिर से काम कर रहे हैं. यह फिल्म 2016 की मोहनलाल की थ्रिलर Oppam की एडाप्टेशन है और थेस्पियन फिल्म्स एवं KVN प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है.

फिल्म 2026 में थिएटर्स में रिलीज़ होगी और इसमें समुथिराकानी, सायामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और एइनार हाराल्डसन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

सैफ की कहानी इस बात की मिसाल है कि कैसे संघर्ष और धैर्य किसी भी मुश्किल समय में भी सफलता की राह खोल सकते हैं.

ये भी देखिए: 

फ्लॉप फिल्में, बॉलीवुड से दूरी, 3 साल तक रहा गायब, अब ये एक्टर है रणबीर कपूर से भी अमीर

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com