RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान विद्युत विभाग में 2163 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने 2025 के लिए बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन-III, ऑपरेटर-III और प्लांट अटेंडेंट-III के 2163 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जो भी उम्मीदवार राजस्थान ऊर्जा विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुका है और उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन पूरा कर लें.

  • आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025
  • एडमिट कार्ड/परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (Gen): ₹1000
  • बीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/सहरिया: ₹500
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: ₹500

फीस का भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या ऑफलाइन ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 2163 पद निकाले गए हैं, जो विभिन्न विद्युत निगमों में भरे जाएंगे.

  • RVUNL: 150 पद
  • JVVNL: 603 पद
  • AVVNL: 498 पद
  • JdVVNL: 912 पद
  • कुल: 2163 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता. विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

सैलरी और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत पद अनुसार वेतनमान और भत्ते मिलेंगे. यह वेतन संरचना राजस्थान सरकार के तय नियमों के अनुसार होगी.

चयन प्रक्रिया

RVUNL भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेरिट सूची

आवेदन कैसे करें?

  1. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  2. RVUNL भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
  3. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें.
  4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  5. जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  7. सबमिट करने के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com