RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर टेक्नीशियन (Technician) पदों पर भर्ती का ऐलान किया है.
RRB (Railway Recruitment Board) ने वर्ष 2025–26 के लिए कुल 6238 पदों पर टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 की वैकेंसी का इशारा कर दिया है. यह बहाली 51 विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत की जाएगी, और सभी 18 रेलवे जोनों ने इसकी स्वीकृति दे दी है.
सबसे बड़ी बहाली SER से, सबसे कम ECR से
RRB द्वारा जारी इंटेंट नोटिस के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में सबसे ज्यादा 1215 पद भरे जाएंगे, जबकि पूर्व मध्य रेलवे (ECR) में केवल 31 पद ही उपलब्ध होंगे. ये पद सभी ज़ोनल रेलवेज़ और प्रोडक्शन यूनिट्स में फैले हुए हैं, जोकि रेलवे की संरचना का अहम हिस्सा हैं.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द
हालांकि अब तक यह भर्ती केवल tentative यानी अस्थायी सूची के तौर पर सामने आई है, लेकिन आरआरबी द्वारा सभी जोनों से मिली जानकारी के आधार पर यह पूरी तरह तैयार कर ली गई है. अब उम्मीदवारों को बस Centralised Employment Notification (CEN) का इंतजार है, जो बहुत जल्द RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जारी होगा.
आवेदन की तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तारीख: 07 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 09 अगस्त 2025
- मॉडिफिकेशन विंडो: 10 से 19 अगस्त 2025
- स्क्राइब डिटेल भरने की विंडो: 20 से 24 अगस्त 2025
- शैक्षणिक योग्यता की वैधता की अंतिम तारीख: 07 अगस्त 2025
आवेदन शुल्क
- SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/Ex-Servicemen/PWD: ₹250 (CBT में शामिल होने पर वापसी संभव)
- अन्य सभी वर्गों के लिए: ₹500 (CBT में शामिल होने पर ₹400 वापस होंगे)
योग्यता और उम्र सीमा
Technician Grade-I:
उम्र सीमा: 18 से 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: CEN में बताए अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI/CCAA प्रमाणपत्र
Note: डिप्लोमा या डिग्री धारकों को मान्यता नहीं मिलेगी, जब तक अलग से उल्लेख न किया गया हो।
Technician Grade-III:
उम्र सीमा: 18 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: CCAA/ITI (सिर्फ डिग्री नहीं चलेगी)
सैलरी कितनी मिलेगी?
- Technician Grade-I Signal: ₹29,200 प्रति माह
- Technician Grade-III: ₹19,900 प्रति माह
पदों का ब्योरा:
- Technician Grade-I Signal – 183
- Technician Grade-III – 6055
कुल 6238
कब और कैसे भरें फॉर्म?
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार 28 जून से आवेदन कर सकेंगे. ध्यान रखें कि Create an Account और चयनित RRB जैसे डिटेल्स बाद में बदले नहीं जा सकते, इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें.
क्या रखें ध्यान?
- सभी डॉक्यूमेंट्स अंतिम तारीख (07 अगस्त 2025) तक तैयार रखें
- फीस समय से पहले भर दें, ताकि किसी तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके
- सटीक जानकारी के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स से नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
क्यों खास है ये भर्ती?
पिछले कुछ सालों में टेक्नीशियन पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती बहुत कम देखने को मिली है जो अभ्यर्थी पिछले साल मौका चूक गए थे, उनके लिए ये वन टाइम गोल्डन चांस है. खासतौर से ITI और CCAA वाले उम्मीदवारों के लिए यह सबसे बेहतर सरकारी अवसरों में से एक है.
ये भी देखिए: UPSC EPFO Recruitment 2025: EPFO में EO/AO और APFC पदों पर निकली वैकेंसी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
















