Red Magic 11 Pro Plus: Nubia ने अपने गेमिंग सब-ब्रांड Red Magic के तहत शुक्रवार को एक बड़ा धमाका किया है. कंपनी ने अपना नया और अब तक का सबसे एडवांस्ड गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 11 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है. यह सीरीज़ कंपनी का पहला लिक्विड कूलिंग तकनीक वाला स्मार्टफोन है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो इसे बाजार के सबसे पावरफुल फोनों में शामिल करता है.
इस सीरीज़ में दो मॉडल Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+ लॉन्च किए गए हैं. दोनों ही फोनों में जबरदस्त बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, एडवांस्ड गेमिंग इंजन और खास AI फीचर्स दिए गए हैं.
Red Magic 11 Pro की कीमत और उपलब्धता
Red Magic 11 Pro का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 4,999 (लगभग ₹62,000) में आता है. इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत CNY 5,699 (लगभग ₹70,000) रखी गई है. यह दो कलर ऑप्शन्स Dark Knight और Silver War God में उपलब्ध है.
Red Magic 11 Pro+ की कीमत और वेरिएंट्स
Red Magic 11 Pro+ मॉडल तीन कलर ऑप्शन्स Deuterium Front Transparent Silver Wing, Deuterium Front Transparent Dark Night और Dark Knight में पेश किया गया है.
इसके कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं:
- 12GB + 256GB – ₹70,000 (CNY 5,699)
- 16GB + 512GB – ₹80,000 (CNY 6,499)
- 16GB + 1TB – ₹86,000 (CNY 6,999)
- 24GB + 1TB – ₹95,000 (CNY 7,699)
Red Magic 11 Pro सीरीज़ के स्पेसिफिकेशंस
दोनों फोनों में Red Magic OS 11 दिया गया है, जो गेमिंग के लिए खासतौर पर ट्यून किया गया सिस्टम है. इनमें 6.85-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz है. स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95.3% है, यानी किनारे बेहद पतले हैं.
इसके अलावा, डिस्प्ले में कई एडवांस फीचर्स हैं जैसे:
- Star Shield Eye Protection 2.0 (आंखों की सुरक्षा के लिए)
- Magic Touch 3.0 (गेमिंग कंट्रोल के लिए सटीक टच)
- Wet Hand Touch Support (गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स)
- X10 Luminous Material, जो 10% कम बिजली खर्च करता है और स्क्रीन की उम्र 30% बढ़ाता है.
- फोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
दमदार परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम
Red Magic 11 Pro सीरीज़ को पावर देता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, जो फिलहाल मार्केट का सबसे एडवांस्ड मोबाइल चिपसेट है. इसके साथ फोन में 24GB तक की RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. गेमिंग को और स्मूद बनाने के लिए इसमें Cube Game Engine 3.0 और PC गेम एमुलेटर भी मौजूद है.
फोन में तापमान को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने एक नई डुअल Wind & Water Cooling सिस्टम दी है. यह एयर और लिक्विड – दोनों तकनीकों को मिलाकर काम करता है. इसका Active Cooling Fan 4.0 24,000 RPM तक घूम सकता है, जिससे फोन लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रहता है.
कैमरा फीचर्स
Red Magic 11 Pro सीरीज़ में 50MP का प्राइमरी कैमरा (1/1.55-इंच CMOS सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ) दिया गया है. फोन में AI इरेज़र, वन-क्लिक फोटो एडिटिंग, और AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं.
साथ ही इसमें AI आधारित फीचर्स जैसे AI Writing Assistant, AI Circle to Search और AI Tactical Coach भी शामिल हैं, जो गेमर्स को इन-गेम स्ट्रेटजी में मदद करते हैं.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में लगी है 8,000mAh की Bull Demon King Battery 3.0, जो गेमर्स के लिए लंबे समय तक बैकअप देती है. चार्जिंग के लिए इसमें 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.
कंपनी के मुताबिक, सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन पूरी तरह चार्ज हो जाता है.
कनेक्टिविटी और ऑडियो
Red Magic 11 Pro सीरीज़ में गेमिंग के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं:
3.5mm हेडफोन जैक, तीन माइक्रोफोन्स, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 360° एंटीना डिजाइन और 0815 X-axis लीनियर मोटर जो बेहतरीन वाइब्रेशन फीडबैक देता है. कंपनी का कहना है कि फोन का फैन IPX8 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है.
Red Magic 11 Pro सीरीज़ गेमर्स के लिए एक सपनों जैसा फोन है, इसमें पावरफुल प्रोसेसर, लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 120W चार्जिंग, और AI गेमिंग फीचर्स है. यह फोन सिर्फ एक मोबाइल नहीं, बल्कि एक गेमिंग मशीन है, जो लंबी बैटरी लाइफ और हाई परफॉर्मेंस के साथ मोबाइल गेमिंग की दुनिया में नया स्टैंडर्ड सेट करता है.
ये भी देखिए:















