Realme GT 8 Pro: Realme ने आखिरकार चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Realme GT 8 के साथ पेश किया है. यह फोन अब तक का सबसे शक्तिशाली रियलमी डिवाइस माना जा रहा है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और वेरिएंट्स
Realme GT 8 Pro की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग ₹50,000) रखी गई है.
फोन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹50,000
- 16GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹53,000
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹56,000
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹58,000
- 16GB RAM + 1TB स्टोरेज – ₹64,000
वहीं, Realme GT 8 का बेस मॉडल (12GB+256GB) ₹36,000 से शुरू होता है. दोनों फोन चीन में कंपनी की वेबसाइट पर Blue, White और Green कलर में उपलब्ध हैं.

शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440×3136 पिक्सल है. इसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह फोन Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ R1 X ग्राफिक्स चिप दी गई है.
फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है, जबकि GT 8 में UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है. दोनों ही फोनों में 7000mAh की बैटरी है. GT 8 Pro 120W फास्ट चार्जिंग, जबकि GT 8 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा सेक्शन
Realme GT 8 Pro का कैमरा सेटअप काफी दमदार है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं:
- 50MP (Ricoh GR anti-glare लेंस, OIS सपोर्ट)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 200MP टेलीफोटो लेंस (120x डिजिटल ज़ूम)
फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. GT 8 मॉडल में 50MP + 8MP + 50MP का कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) सपोर्ट करते हैं.
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
दोनों हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Bluetooth 6, Wi-Fi 7 और NFC सपोर्ट है.
Realme GT 8 Pro का वजन 218 ग्राम है और इसका साइज 161.8×76.8×8.3mm है.
फोन को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहेगा.
Realme GT 8 Pro कंपनी के अब तक के सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन्स में से एक है. इसका OLED 2K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 200MP कैमरा इसे सीधे Samsung, OnePlus और Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की टक्कर में लाता है.
ये भी देखिए:
Touch-Screen वाला MacBook! Apple का नया मास्टरस्ट्रोक, OLED डिस्प्ले और M6 चिप के साथ















