Realme GT 8 Pro: Realme भारत में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही Flipkart पर इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट जारी कर दिया है, जिसमें फोन के कई दमदार फीचर्स और डिजाइन की जानकारी सामने आई है.
खास बात यह है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7,000mAh की पावरफुल बैटरी और इंटरचेंजेबल कैमरा पैनल के साथ आएगा, जो इसे खास बनाता है.
Realme GT 8 Pro भारत में कब लॉन्च होगा?
Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. फोन की बिक्री Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की जाएगी.

Realme GT 8 Pro: स्पेसिफिकेशंस और टॉप फीचर्स
लॉन्च से पहले ही Realme ने फोन के कई हाई-एंड फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं:
पावरफुल परफॉर्मेंस
- नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
- बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,000 sq mm वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
- 7,000mAh की बड़ी बैटरी
- 120W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इस बैटरी पैक के साथ फोन लंबे समय तक चलेगा, जो गेमर्स और पावर-यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.
डिस्प्ले
- 6.79-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले
- 2K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट
7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस – यानी धूप में भी स्क्रीन बेहद साफ दिखेगी.
कैमरा सेटअप (Ricoh GR Imaging के साथ को-इंजीनियर्ड)
फोन में पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा:
- 200MP Periscope टेलीफोटो लेंस, 3X ऑप्टिकल ज़ूम
- 50MP वाइड-एंगल कैमरा (OIS के साथ)
- 50MP अल्ट्रावाइड लेंस
साथ ही, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है.
डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस
Realme GT 8 Pro का डिज़ाइन भी काफी यूनिक रहेगा, क्योंकि इसमें Interchangeable Camera Panel दिया जाएगा, यानी यूज़र्स बैक पैनल के कैमरा मॉड्यूल की डिजाइन बदल सकेंगे.
कलर ऑप्शंस में शामिल हैं:
- Dairy White
- Urban Blue
Realme GT 8 Pro की संभावित कीमत
कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन ₹65,000 से शुरू हो सकता है.
यह फोन प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में सीधे तौर पर Samsung, OnePlus और Xiaomi के टॉप मॉडल्स को टक्कर देगा.
Realme GT 8 Pro अपने दमदार प्रोसेसर, 200MP कैमरा, इंटरचेंजेबल डिज़ाइन और 7,000mAh बैटरी के कारण फ्लैगशिप फोन मार्केट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:















