Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition: Realme ने चीन में अपना नया लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition लॉन्च कर दिया है. यह फोन स्टैंडर्ड GT 8 Pro जैसा ही हार्डवेयर लेकर आता है, लेकिन इसका प्रीमियम Aston Martin F1 Edition डिजाइन, एक्सक्लूसिव बॉक्स कंटेट्स, Aston Martin थीम और खास UI इसे बेहद अलग और कलेक्शन-लायक बनाते हैं. फोन में Aston Martin का आइकॉनिक रेसिंग ग्रीन कलर, सिल्वर-विंग लोगो और लिमिटेड एडिशन एक्सेसरीज़ दी गई हैं, जो इसे खास तौर पर मोटरस्पोर्ट और लग्जरी ऑटोमोबाइल फैंस के लिए आकर्षक बनाती हैं.
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition की कीमत
यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन चीन में CNY 5,499 (लगभग ₹68,000) की कीमत पर लॉन्च हुआ है.
फोन का सिर्फ 1 वेरिएंट पेश किया गया है: 16GB RAM + 1TB Storage
कलर वेरिएंट: Aston Martin Racing Green
तुलना करें तो स्टैंडर्ड Realme GT 8 Pro की चीन में कीमत CNY 5,199 (लगभग ₹64,000) है.
भारत में Realme GT 8 Pro 20 नवंबर को लॉन्च होने वाला है, और संभावना है कि Aston Martin F1 Limited Edition भी स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है जैसा Realme GT 7 Limited Edition के साथ देखा गया था.

Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition—क्या है खास?
Realme ने इस लिमिटेड एडिशन को Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है. फोन में Aston Martin ब्रांडिंग और मोटरस्पोर्ट्स DNA डिज़ाइन में साफ झलकता है.
इस एडिशन की खासियतें:
- Aston Martin का सिग्नेचर Racing Green Premium Finish
- बैक पैनल पर Silver Wing Logo
- Aramco Formula One Team की ब्रांडिंग
- स्पेशल बॉक्स पैकेजिंग जिसमें मिलेंगे:
- कस्टम रेसिंग कार असेंबली किट
- F1 कार-शेप्ड SIM Ejector पिन
- दो प्रीमियम थीम्ड फोन केस
- एक्सक्लूसिव एडॉप्टर और एक्सेसरीज़
फोन के UI में भी F1 रेसिंग का टच दिया गया है—कस्टम वॉलपेपर, थीम और कैमरा वॉटरमार्क के साथ.
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition: स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले : 6.79-इंच QHD+ AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5
- RAM & Storage: 16GB RAM + 1TB Storage
- OS: realme UI 7.0
- रियर कैमरा: 50MP Ricoh GR Anti-Glare + 50MP Ultra-wide + 200MP Telephoto
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 120W Wired + 50W Wireless
- सुरक्षा: Ultrasonic In-display Fingerprint + Face Unlock
- रेंज: IP69 + IP68 + IP66 डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंट
- वज़न: 218 ग्राम
- थिकनेस: 8.20mm
कैमरा और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी लेंस दिया गया है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी अनुभव देने का दावा करता है. इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो लेंस काफी पावरफुल पैकेज बनाते हैं.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं.
बैटरी और चार्जिंग
7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग + 50W वायरलेस चार्जिंग इसे पावर यूज़र्स और गेमर्स के लिए एक परफेक्ट फ्लैगशिप फोन बनाती है.
भारत में कब तक?
Realme GT 8 Pro 20 नवंबर को भारत में एंट्री करने वाला है. उम्मीद है कि Aston Martin F1 Limited Edition भी भारत आएगा, और अगर आता है, तो यह लिमिटेड यूनिट्स में ही उपलब्ध होगा.
ये भी देखिए:















