रौबदार वर्दी, फुल सैलरी और सरकारी ठाठ! राजस्थान में 84 प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी यहां करें अप्लाई

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

RSSB Platoon Commander Bharti 2025: अगर आप सरकारी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी बुलेट से कम नहीं! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्लाटून कमांडर पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. कुल 84 पद भरे जाएंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 रखी गई है. तो साहब, अब मौका है खुद को साबित करने का!

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • सरकार ने इस भर्ती में वही भर्ती वाले बंदे मांगे हैं जिनके पास हो:
  • स्नातक डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से.
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ.
  • और अगर आप भूतपूर्व सैनिक हैं जो नायब सूबेदार या उससे ऊपर के पद से सेवा दे चुके हैं तो भी आप दावेदार हैं.

उम्र का गणित – आयु सीमा

  • 1 जनवरी 2026 के अनुसार आपकी उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी — यानी SC, ST, OBC वालों के लिए खुशखबरी.

कब होगी परीक्षा?

22 नवंबर 2025 को OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा होगी. इसलिए अब से ही कसरत शुरू कर दो — किताबें खोलो, दौड़ लगाओ और दिमाग तेज़ करो.

वेतन इतना मिलेगा कि पड़ोसी जल उठेंगे

सरकारी नौकरी के साथ सातवें वेतन आयोग के तहत तगड़ा वेतन:

  • पे-बैंड: ₹9300–34800
  • ग्रेड पे: ₹4200
  • पे लेवल: L-10

मतलब – रौबदार वर्दी, फुल सैलरी और सरकारी ठाठ!

फीस कितनी है? – आवेदन शुल्क

  • GEN/ क्रीमीलेयर OBC-MBC: ₹600
  • SC/ ST/ EWS/ PwD/ नॉन-क्रीमीलेयर OBC-MBC: ₹400

भुगतान ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से आराम से किया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. ‘Platoon Commander Recruitment 2025’ सेक्शन चुनें.
  3. फॉर्म भरें, डाक्यूमेंट्स लगाएं और फीस जमा करें.
  4. आवेदन की कॉपी प्रिंट करके संभाल कर रखें.

नोट: आवेदन की डेडलाइन 21 अगस्त 2025 है. उसके बाद लेट आएंगे, तो गेट आउट वाली स्थिति हो सकती है.

ये भी देखिए: Indian Bank में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com