अगर हिम्मत है तो Lights Off करके खेलो! PS5 और PC के 5 Psychological Horror गेम जो हिला देंगे दिमाग

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Best Horror Games for PS5 And PC: हॉरर फिल्मों से डरना आसान है – कभी भी आंखें बंद कर लो, आवाज़ म्यूट कर दो, या सबसे भयानक सीन स्किप कर दो. लेकिन हॉरर गेम्स में ये छूट नहीं मिलती. यहां आप सिर्फ देखने वाले नहीं, बल्कि कहानी के हिस्से होते हैं. बाहर निकलने का एक ही तरीका है उस डर के बीच से खुद गुजरना…

इसी वजह से हॉरर गेमिंग हमेशा खास रही है और साइकॉलॉजिकल हॉरर, यानी वो डर जो आपके दिमाग में घुसकर खेलता है. इस जॉनर की आत्मा माना जाता है. ये गेम आपको सिर्फ डराते नहीं, बल्कि आपकी सोच, आपकी धारणा और आपकी हिम्मत को चुनौती देते हैं.

आने वाले महीनों में कई नए साइकॉलॉजिकल हॉरर गेम लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन इस वीकेंड आप उन बेहतरीन गेम्स को खेल सकते हैं जो पहले से PS5 और PC पर मौजूद हैं और दुनिया भर के प्लेयर्स को हिला चुके हैं.

तो लाइट बंद करिए, हेडफोन लगाइए और तैयार हो जाइए मन-मस्तिष्क को हिलाने वाले टॉप 5 साइकॉलॉजिकल हॉरर गेम्स के लिए…

1. The Mortuary Assistant (PS5 और PC)

अगर यह गेम आप लाइट बंद करके खेल सकते हैं, तो समझ लीजिए आप सचमुच बहादुर हैं.

इस गेम में आप रात की शिफ्ट में काम करने वाले एक ट्रेनी एम्बाल्मर बनते हैं. अकेला मॉर्चरी… चारों तरफ लाशें… और डर की शुरुआत यहीं से होती है. लेकिन असली खौफ तब आता है जब ये लाशें ‘सिर्फ लाशें’ नहीं रहतीं.

आपका काम है:

  • मृत शरीरों को तैयार करना
  • डेमॉनिक पजेशन की जांच करना
  • और दुष्ट आत्माओं को खत्म करने के लिए काले जादू के रिचुअल करना

गेम आपके दिमाग से खिलवाड़ करता है:

  • अचानक बदलता माहौल
  • लगातार बदलते हॉल्यूसीनेशन
  • और पर्सनल मनोवैज्ञानिक डर, जो आपको खुद पर शक कराने लगते हैं.

हर प्लेथ्रू अलग होता है, यानी डर भी हर बार नया. यह गेम साबित करता है कि कम बजट में भी खौफ आपके अंदर तक घुस सकता है.

2. Phasmophobia (PC)

हॉरर को-ऑप गेम्स में ऐसा अनुभव बेहद कम मिलता है.

Phasmophobia में आप और आपकी टीम जाते हैं भूतों से भरे घरों में:

  • EMF रीडर लेकर
  • स्पिरिट बॉक्स पकड़कर
  • कैमरे, मोशन सेंसर, यूवी फ्लैशलाइट के साथ

डर यहां दिखता कम है, महसूस ज़्यादा होता है. हर आवाज़, हर फुसफुसाहट, हर बंद होता दरवाज़ा आपके रोंगटे खड़े कर देता है.

सबसे डरा देने वाली बात? गेम आपकी आवाज़ सुनता है! जोर से बोल दिया तो भूत वही आपकी ओर भाग सकता है.

और अगर आप VR में खेलते हैं, तो समझ लीजिए आप अपने होश खोने वाले हैं.

3. Alan Wake 2 (PS5 और PC)

2010 का Alan Wake एक कल्ट क्लासिक था, लेकिन उसका सीक्वल Alan Wake 2 हॉरर गेमिंग को एक नए स्तर पर ले जाता है.

इस बार कहानी दो किरदारों के बीच चलती है:

  • Alan Wake, जो अब भी ‘Dark Place’ में फंसा है
  • Saga Anderson, FBI एजेंट, जो रीचुअल मर्डर्स की जांच कर रही है.

गेम में:

  • वातावरण बदलता है
  • कमरों के लूप चलते हैं
  • समय मुड़ता है
  • और कहानी आपको हर पल भ्रमित करती है

जंप स्केयर कम, लेकिन मनोवैज्ञानिक डर इतना गहरा कि आपकी सांसें रुक जाएं। सिनेमेटिक गुणवत्ता इस गेम को एक अलग ही जगह ले जाती है.

4. Silent Hill 2 Remake (PS5 और PC)

  • हॉरर गेम्स की दुनिया का पितामह — Silent Hill 2

इसका रीमेक पुराने डर को नए अंदाज़ में वापस लाता है. दहशत, अपराधबोध, मानसिक बोझ—इस गेम का हर तत्व दिल को भारी कर देता है.

आप James Sunderland बनते हैं, जिसे उसकी मृत पत्नी का पत्र मिलता है – ‘Silent Hill में मुझसे मिलो.’ और वह चलता है उस शहर की ओर जहां, हर मॉन्स्टर उसके अपराधबोध का प्रतीक है, हर गली उसकी भावनाओं का आईना है.

नए वर्ज़न में:

  • 4K ग्राफिक्स
  • शानदार लाइटिंग
  • मॉडर्न मोशन-कैप्चर
  • और बेहतर गेमप्ले

Silent Hill 2 Remake सिर्फ डर नहीं देता, सोचने पर मजबूर कर देता है.

5. Layers of Fear (2023) – PS5 और PC

ये गेम डराने से ज़्यादा आपको ‘टूटता हुआ’ महसूस कराता है.

Unreal Engine 5 पर बनी इस कहानी में कई कलाकारों के दिमागों की यात्रा है:

  • पेंटर
  • राइटर
  • कंपोज़र

हर एक का मन अपने डर, पछतावे और जुनून से भरा हुआ है.

गेम में:

  • अंतहीन हॉलवे
  • बदलते कमरे
  • असंभव आर्किटेक्चर
  • और दिमाग को उलझाने वाली साइलेंस

यह धीमा, गहरा और बेहद साइकॉलॉजिकल अनुभव देता है। वो डर जो धीरे-धीरे आपके अंदर उतरता है.

ये भी देखिए:

भारत में कैसे खरीदें VIP मोबाइल नंबर? Airtel, Jio, Vi और BSNL से ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com