Porsche Macan GTS electric: जर्मन लक्ज़री कार निर्माता Porsche ने अपनी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में एक नया और दमदार मॉडल शामिल किया है पहली बार पेश हुई Electric Macan GTS. यह मॉडल पोर्शे की मशहूर Macan SUV का इलेक्ट्रिक वर्ज़न है, जो Macan 4S और Macan Turbo के बीच स्थित है.
कंपनी ने इसे अब तक की सबसे पावरफुल Macan बताया है, जो आने वाले वर्षों में इंजन (ICE) वर्ज़न को पूरी तरह रिप्लेस कर देगी. बता दें कि यूरोपियन यूनियन में Macan का पेट्रोल वर्ज़न पहले ही बंद किया जा चुका है.
दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और पावर आउटपुट
नई Porsche Macan GTS EV में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं एक फ्रंट एक्सल पर और दूसरी रियर एक्सल पर. दोनों मिलकर 563 हॉर्सपावर और 954 Nm टॉर्क पैदा करते हैं, जब Overboost मोड एक्टिव किया जाता है. नॉर्मल ड्राइविंग कंडीशन में इसकी पावर 509 hp रहती है.
तुलना करें तो
- Macan 4S देता है 509 hp
- Macan Turbo देता है 630 hp
यानी GTS इन दोनों के बीच पावर और परफॉर्मेंस के लिहाज से एक मिड-लेवल लेकिन बेहद दमदार विकल्प है.

रफ्तार और परफॉर्मेंस
Macan GTS EV महज 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 249 kmph है.
तुलना के लिए:
- Macan 4S: 3.9 सेकंड, टॉप स्पीड 239 kmph
- Macan Turbo: 3.1 सेकंड, टॉप स्पीड 260 kmph
रेंज के मामले में भी यह शानदार है. WLTP स्टैंडर्ड के तहत Macan GTS EV की रेंज 586 किलोमीटर तक बताई गई है. यानी लंबी दूरी की ड्राइविंग में भी यह किसी सुपरकार से कम नहीं.
स्पोर्टी डिजाइन और नए कलर ऑप्शन
डिजाइन के मामले में नई Macan GTS को एक और भी बोल्ड और एथलेटिक लुक दिया गया है. इसमें ज्यादा मस्कुलर रॉकर पैनल्स और नए कलर ऑप्शंस दिए गए हैं. नए कलर में अब Lugano Blue को शामिल किया गया है, जबकि पहले से मौजूद Carmine Red और Chalk जैसे प्रीमियम रंग भी उपलब्ध रहेंगे.
ग्राहकों को 15 स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन मिलेंगे, जबकि Porsche Exclusive Manufaktur प्रोग्राम के तहत 60 अतिरिक्त कलर कस्टमाइज़ेशन की सुविधा भी दी जाएगी. वहीं इसके 21-इंच के स्टैंडर्ड व्हील्स को अपग्रेड कर 22-इंच Anthracite Gray फिनिश व्हील्स में बदला जा सकता है.
लक्ज़री इंटीरियर और नया GTS पैकेज
पोर्शे की परंपरा के अनुसार, इस कार में ग्राहकों को कस्टमाइज़ेशन की पूरी आज़ादी दी गई है. नई GTS Interior Package में एक्सटीरियर कलर के साथ मैच करती हुई कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है, जो Carmine Red, Slate Gray Neo, या Lugano Blue शेड्स में उपलब्ध होगी.
इसके साथ ही GTS लोगो स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर उकेरा गया है, जिससे इसका स्पोर्टी अपील और बढ़ जाती है. यह पैकेज केवल कार्बन फाइबर इंटीरियर ट्रिम के साथ ही उपलब्ध होगा.
2026 तक ICE मॉडल की जगह लेगी इलेक्ट्रिक Macan
पोर्शे ने साफ कर दिया है कि 2026 तक Macan का पेट्रोल इंजन वर्ज़न पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल से रिप्लेस कर दिया जाएगा. कंपनी पहले ही यूरोप में ICE Macan को बंद कर चुकी है, और आने वाले समय में पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक Macan को प्राथमिकता देने की योजना पर काम कर रही है.
ये भी देखिए:
Toyota ने दिखाई Land Cruiser FJ की झलक, ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए आई पावरफुल SUV













