Poco का डबल धमाका! 12,000mAh बैटरी और 3.2K डिस्प्ले के साथ आया Pad X1 और Pad M1

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Poco Pad X1 And Pad M1: Poco ने इंडोनेशिया के बाली में अपना नवंबर 2025 लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जहां कंपनी ने कई नए गैजेट्स पेश किए. इस इवेंट में Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra स्मार्टफोन के साथ दो नए टैबलेट Poco Pad X1 और Poco Pad M1 भी लॉन्च किए गए. नए टैबलेट्स को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और लंबे बैटरी बैकअप चाहने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Poco Pad X1 और Pad M1 की कीमत और उपलब्धता

Poco Pad X1 की कीमत $399 (लगभग ₹36,000) रखी गई है. यह एक ही वेरिएंट 8GB RAM + 512GB स्टोरेज में उपलब्ध है. कंपनी शुरुआती खरीद पर इसे $349 (लगभग ₹31,000) में ऑफर कर रही है.

वहीं Poco Pad M1 की कीमत $329 (लगभग ₹29,000) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है. इसका शुरुआती ऑफर प्राइस $279 (लगभग ₹25,000) है.

दोनों टैबलेट आज से ही कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो गए हैं. Poco Pad X1 और Pad M1 ब्लू और ग्रे रंगों में खरीदे जा सकते हैं.

Poco Pad X1: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco Pad X1 कंपनी का प्रीमियम और पावरफुल टैबलेट है. यह HyperOS पर चलता है और इसमें 11.2-इंच का 3.2K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है जो बेहद साफ और शार्प विजुअल अनुभव देता है. यह डिस्प्ले 68 बिलियन कलर्स और 144Hz तक के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. टैबलेट में 8GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह AnTuTu पर 17,73,691 का स्कोर करता है यानी परफॉर्मेंस जबर्दस्त है.

टैबलेट में Xiaomi HyperAI की मदद से कई AI फीचर्स मिलते हैं:

  • AI Writing
  • AI Translation
  • AI Interpreter
  • AI Speech Recognition
  • AI Art With Canvas
  • AI Erase Pro
  • AI Image Enhancement
  • AI Image Expansion

Poco Pad X1 में 8,850mAh की बैटरी लगी है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है. टैबलेट Poco Focus Pen और Floating Keyboard सपोर्ट करता है. इसका वजन लगभग 500 ग्राम और मोटाई सिर्फ 6.18mm है यानी काफी पोर्टेबल.

Poco Pad M1: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Poco Pad M1 एक बैटरी-केंद्रित और बड़े स्क्रीन वाला टैबलेट है. इसमें 12.1-इंच का 2.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.

इस टैबलेट को Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पावर देता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

Poco Pad M1 की सबसे बड़ी खासियत इसका 12,000mAh का विशाल बैटरी पैक है. कंपनी का दावा है कि यह प्रदान कर सकता है:

  • 83 दिन तक स्टैंडबाय
  • 14 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक
  • 105 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक

चार्जिंग के लिए टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है, यानी इसे आप पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Pad M1 में क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है, जिसमें 300% वॉल्यूम बूस्ट तकनीक मौजूद है. यह Poco Smart Pen और एक्सटर्नल कीबोर्ड सपोर्ट करता है.

Poco ने इस बार अपने टैबलेट सेगमेंट को लेकर काफी आक्रामक एंट्री की है. Poco Pad X1 जहां हाई-परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं के साथ प्रीमियम यूज़र्स को टारगेट करता है, वहीं Poco Pad M1 अपनी बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ एंटरटेनमेंट-फोकस्ड और स्टूडेंट यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर आया है.

अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग, मीडिया और पढ़ाई तीनों जरूरतें पूरी कर सके, तो Poco के ये दोनों टैबलेट एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं.

ये भी देखिए:

ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,000mAh बैटरी के साथ तगड़ी एंट्री

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com