Piaggio Ape Xtra Bada 700, Ape Xtra 600: भारत के लास्ट-माइल कार्गो मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Piaggio Vehicles Pvt Ltd (PVPL) ने दो नए डीज़ल कार्गो थ्री-व्हीलर्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने Ape Xtra Bada 700 और Ape Xtra 600 को भारतीय बाजार में पेश करते हुए कहा है कि ये नए मॉडल छोटे कारोबारियों, फ्लीट मालिकों और डिलीवरी सेक्टर के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे.
Piaggio का कहना है कि ये नए वाहनों के साथ वे भारतीय बाजार में कैटेगरी-डिफाइनिंग इनोवेशन की अपनी परंपरा को और मजबूत कर रहे हैं.
एक नई कैटेगरी का दमदार थ्री-व्हीलर
Piaggio का नया Ape Xtra Bada 700 पूरी तरह नई सोच और नई तकनीक पर आधारित है. यह सिर्फ एक अपडेटेड मॉडल नहीं, बल्कि एक नया प्लेटफॉर्म है जिसमें इंजन से लेकर चेसिस और केबिन तक सबकुछ नया बनाया गया है.

Ape Xtra Bada 700 की प्रमुख खूबियां:
- Piaggio का विश्वसनीय 700 DI डीज़ल इंजन
- इंडस्ट्री का पहला 7-फुट लंबा कार्गो डेक
- 750 kg का सेगमेंट-बेस्ट पेलोड — अब तक किसी भी थ्री-व्हीलर कार्गो वाहन में सबसे ज्यादा
- 3.5-इंच डिजिटल स्पीडोमीटर वाला डिजिटल क्लस्टर
- पूरी तरह नया, ज्यादा स्पेशियस और आरामदायक ड्राइवर केबिन
- बड़े 12-इंच रेडियल टायर, बेहतर स्टेबिलिटी के लिए
- नया वाहन प्लेटफॉर्म — मजबूत चेसिस, बेहतर सस्पेंशन ज्योमेट्री और स्मूद ड्राइविंग
- नया, मॉडर्न और रग्ड फ्रंट डिज़ाइन
- आसान रिवर्सिंग के लिए ऑप्शनल रियर सेंसर
- इंडस्ट्री की भरोसेमंद 5 साल की वारंटी
Piaggio का कहना है कि इस वाहन की दमदार पेलोड क्षमता, नई टेक्नोलॉजी और किफायती ऑपरेशन कॉस्ट छोटे बिज़नेस और फ्लीट ओनर्स की कमाई को काफी बढ़ाने में मदद करेंगे.
भरोसेमंद इंजन, बेहतर माइलेज और मजबूत परफॉर्मेंस
Piaggio ने साथ ही Ape Xtra 600 भी लॉन्च किया है, जो कंपनी के नए डेवलप किए गए 600 DI डीज़ल इंजन के साथ आता है. इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर लोड कैपेसिटी चाहते हैं.
Ape Xtra 600 की खासियतें
नया 600 DI डीज़ल इंजन, जो बेहतर माइलेज और दमदार पावर देता है
- बेहतर ग्रेडेबिलिटी और उन्नत लोड-कैरींग क्षमता
- शहर और सेमी-अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए आदर्श
- आराम और मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया नया डिज़ाइन
- रोज़ाना के कमर्शियल उपयोग के लिए भरोसेमंद और किफायती विकल्प
Piaggio का दावा है कि यह मॉडल छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए एक परफेक्ट समाधान है, जो प्रतिदिन भारी सामान ले जाने के लिए एक टिकाऊ, माइलेज-फ्रेंडली और कॉस्ट-इफिशिएंट वाहन चाहते हैं.
कीमत और उपलब्धता
दोनों मॉडल भारत में नवंबर 2025 से उपलब्ध होंगे.
- Ape Xtra Bada 700 – कीमत शुरू ₹3.45 लाख (एक्स-शोरूम)
- Ape Xtra 600 – कीमत शुरू ₹2.88 लाख (एक्स-शोरूम)
Piaggio के ये नए मॉडल भारत के तेजी से बढ़ते लास्ट-माइल कार्गो सेक्टर में नई ऊर्जा लेकर आएंगे और छोटे बिज़नेस मालिकों के लिए बोझ ले जाने की क्षमता के साथ कमाई का नया रास्ता खोलेंगे.
ये भी देखिए:
Tata Sierra से लेकर Mahindra XEV 9s तक, 2025 के अंत तक लॉन्च होने जा रही हैं 5 नई SUV
Royal Enfield से लेकर Jawa तक, लंबी राइड के शौकीनों के लिए ये है बेस्ट 5 क्रूजर बाइक्स













