Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इंडस्ट्री का ब्रांड बन चुके हैं. एक्टर, सिंगर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर उनकी लोकप्रियता सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत में है. मेहनत और जुनून के दम पर पवन सिंह ने करोड़ों की संपत्ति बनाई और आज शानदार लाइफ जी रहे हैं.
पवन सिंह का करियर और शुरुआत
5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में जन्मे पवन सिंह ने कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख लिया था. साल 1997 में उनका पहला गाना ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज़ हुआ, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. इसके बाद 2004 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम से’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया.
धीरे-धीरे पवन सिंह ने प्रतिज्ञा, डकैत, जिद्दी आशिक, प्रतिज्ञा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वहीं लॉलीपॉप लागेलू, छलकता हमरो जवनिया और सॉरी सॉरी जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें भोजपुरी का सुपरस्टार बना दिया.
बॉलीवुड में भी दिखाया कमाल
भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा. हाल ही में वे स्त्री 2 के गाने ‘आई नहीं’ और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म के गाने ‘चुम्मा’ की वजह से सुर्खियों में रहे.
पवन सिंह की शिक्षा
भले ही पवन सिंह ने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से सिर्फ हाईस्कूल तक की पढ़ाई की हो, लेकिन बिना बड़ी डिग्री के उन्होंने मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल किया, जिसके आज लाखों लोग ख्वाब देखते हैं.
आलीशान प्रॉपर्टीज और करोड़ों के फ्लैट्स
पवन सिंह ने रियल एस्टेट में भी खूब निवेश किया है. उनके पास:
- मुंबई में करीब 5.65 करोड़ रुपये की कीमत के 4 फ्लैट हैं.
- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में लगभग 80 लाख रुपये का लग्ज़री फ्लैट है.
- पटना के आशियाना इलाके में 75 लाख रुपये के दो फ्लैट हैं.
- इसके अलावा, आरा जिले के पैतृक गांवों सिंगुही, कुल्हरिया और मौला बाग में उनकी पुश्तैनी जमीनें भी हैं.
लग्ज़री कारों का शौक
पवन सिंह का कार कलेक्शन भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. उनके गैराज में टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और रेंज रोवर जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं.
नेटवर्थ और इनकम
रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 16.75 करोड़ रुपये है. इसमें 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.
वो एक स्टेज शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. उनकी कमाई फिल्मों, म्यूजिक एलबम्स, लाइव शो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है.
भोजपुरी का यह पावर स्टार आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करता है और अपनी मेहनत से सफलता की नई मिसाल पेश कर रहा है.
ये भी देखिए:
















