AI फीचर्स से लैस Oppo Reno 14 FS 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Oppo Reno 14 FS 5G: Oppo ने अपनी Reno 14 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Oppo Reno 14 FS 5G मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की ग्लोबल सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें तीन मॉडल Reno 14F, Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल हैं. नया Reno 14 FS 5G खासतौर पर अपने दमदार कैमरा सेटअप, लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स के लिए चर्चा में है.

शानदार डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है. इसकी ब्राइटनेस 1,400nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर नजर आती है.

दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 1 प्रोसेसर पावर देता है, जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है.

इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

  • Google Circle to Search
  • AI Translate और AI Call Summary
  • AI VoiceScribe और AI Perfect Shot
  • AI Style Transfer और AI Recompose

ये फीचर्स इस फोन को स्मार्ट और प्रोडक्टिविटी फ्रेंडली बनाते हैं.

  • ट्रिपल रियर कैमरा + 32MP सेल्फी कैमरा
  • 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा (f/1.8 अपर्चर)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (112° FoV, f/2.2 अपर्चर)
  • 2MP मैक्रो कैमरा (f/2.4 अपर्चर)
  • 32MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर)

कैमरे के साथ ओप्पो ने खास AI फीचर्स भी दिए हैं, जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Oppo Reno 14 FS 5G में मिलती है 6,000mAh की दमदार बैटरी, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानी बैटरी बैकअप लंबा और चार्जिंग सुपरफास्ट.

मजबूत और टिकाऊ डिजाइन

फोन का वजन 180 ग्राम और मोटाई 7.74mm है. इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित है.

कलर और उपलब्धता

यह फोन फिलहाल Oppo की Luxembourg वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. यह केवल 8GB + 256GB वेरिएंट में मिलेगा. कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करेगी.

  1. Opal Blue
  2. Luminous Green

हालांकि, कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है.

कुल मिलाकर, Oppo Reno 14 FS 5G उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी, पावरफुल कैमरा और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ एक स्टाइलिश 5G फोन की तलाश में हैं.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com