Oppo Find X9 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra: प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में सबसे बड़ा मुकाबला Oppo के Find X9 Pro और Samsung के Galaxy S25 Ultra के बीच देखने को मिल रहा है. दोनों ही फोन्स को भारत में फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया गया है और पावर यूज़र्स के लिए कई अपग्रेडेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है. कैमरा परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले और प्रोसेसिंग पावर — हर मामले में दोनों कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं.
दोनों फोन हाई-एंड सेगमेंट में आते हैं, लेकिन डिजाइन, डिस्प्ले, सॉफ़्टवेयर, कैमरा सिस्टम और बैटरी अप्रोच में इनके बीच काफी फर्क देखने को मिलता है. आइए इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को आसान भाषा में समझते हैं.
किसका लुक ज्यादा प्रीमियम?
Oppo Find X9 Pro
Oppo Find X9 Pro में एक फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जिसके किनारों पर हल्की-सी कर्विंग है। इसमें 1.15 mm के यूनिफॉर्म बेज़ल्स मिलते हैं और फोन की मोटाई केवल 8.25 mm है. पीछे की तरफ कैमरा सेटअप स्क्वायर मॉड्यूल में दिया गया है.
कलर ऑप्शन:
- Silk White
- Titanium Charcoal
फोन के बाएं हिस्से में Snap Key और दाएँ में Quick Button दिया गया है. साथ ही डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से दमदार सुरक्षा.
Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung S25 Ultra क्लासिक स्क्वायर फ्रेम के साथ आता है जिसकी मोटाई 8.9 mm है. फोन में कंपनी का Armour Aluminium उपयोग किया गया है, जो मजबूती बढ़ाता है.
पीछे का कैमरा मॉड्यूल Oppo की तरह ब्लॉक डिज़ाइन वाला नहीं है, बल्कि हर कैमरा अलग-अलग जगह पर फिट किया गया है. फोन में इंटीग्रेटेड S Pen और मैट ग्लास बैक मिलता है.
डिस्प्ले: किसका स्क्रीन है ज्यादा चमकदार?
Oppo Find X9 Pro
- 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले
- 1–120 Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट
- 2772 × 1272 रेजॉल्यूशन
- 450 PPI
- 3600 nits पीक ब्राइटनेस
- Gorilla Glass Victus 2
- 2160 Hz PWM डिमिंग
- 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Samsung Galaxy S25 Ultra
- 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X
- 1–120 Hz रिफ्रेश रेट
- 3120 × 1440 रेजॉल्यूशन
- 2600 nits पीक ब्राइटनेस
Find X9 Pro की ब्राइटनेस ज्यादा है, जबकि S25 Ultra में ज्यादा शार्प Quad HD+ रेजॉल्यूशन मिलता है.
कौन है ज्यादा पावरफुल?
Oppo Find X9 Pro
- चिपसेट: MediaTek Dimensity 9500 (3 nm)
- RAM: 16 GB
- Storage: 512 GB
- OS: ColorOS 16 (Android 16)
Samsung Galaxy S25 Ultra
- चिपसेट: Snapdragon 8 Elite
- RAM: 12 GB
- Storage: 256 GB से 1 TB तक
- OS: Android 15 आधारित One UI 7
- 7 साल के OS + सिक्योरिटी अपडेट
प्रोसेसर के मामले में Samsung आगे है, जबकि RAM के मामले में Oppo बढ़त बनाता है.
किसका कैमरा सेटअप ज्यादा एडवांस्ड?
Oppo Find X9 Pro कैमरा सेटअप
- 50 MP प्राइमरी सेंसर (Sony LYT 828)
- 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 200 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- Dedicated True Colour multispectral कैमरा
- फ्रंट: 50 MP सेल्फी कैमरा
- 4K 60 fps Dolby Vision वीडियो सपोर्ट
Samsung Galaxy S25 Ultra कैमरा सेटअप
- 200 MP मेन कैमरा (OIS)
- 50 MP अल्ट्रा-वाइड
- 50 MP 5x टेलीफोटो
- 10 MP 3x टेलीफोटो
- फ्रंट: 12 MP कैमरा
- 8K वीडियो सपोर्ट
Oppo का कैमरा हार्डवेयर ज्यादा एडवांस्ड और हाई-रेज़ोल्यूशन वाला है, जबकि Samsung वीडियो और स्टेबलाइजेशन में मजबूत माना जाता है.
बैटरी और चार्जिंग: किसकी चलेगी लंबी?
Oppo Find X9 Pro
- 7500 mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
- 80W वायर्ड चार्जिंग
- 55W USB PD चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
- 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
5 साल बाद भी 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखती है.
Samsung Galaxy S25 Ultra
- 5000 mAh बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग
- 15W वायरलेस चार्जिंग
- Wireless PowerShare
बैटरी और चार्जिंग स्पीड में Oppo भारी बढ़त लेता है.
कीमत: कौन सा फोन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
- Oppo Find X9 Pro (512 GB) — ₹1,09,999
- Samsung Galaxy S25 Ultra (256 GB) — ₹1,29,999
Oppo कम कीमत पर ज्यादा RAM, ज्यादा स्टोरेज और ज्यादा बैटरी देता है. Samsung अपनी प्रीमियम ब्रांड वैल्यू और S Pen सपोर्ट के साथ आता है.
कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप कैमरा-केंद्रित, ज्यादा बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिस्प्ले खोज रहे हैं, तो Oppo Find X9 Pro आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.
वहीं, यदि आप सॉफ्टवेयर अपडेट्स, S Pen, मज़बूत ब्रांड वैल्यू और Snapdragon की स्थिर परफॉर्मेंस पसंद करते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra ज्यादा बेहतर चॉइस है.
ये भी देखिए:
नकली और असली चार्जर में कैसे करें पहचान? इस Govt App 1 मिनट में करें वेरिफाई















