7,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा का जादू, Oppo ने लॉन्च किया Find X9 Pro

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Oppo Find X9 Pro: Oppo ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X9 को चीन में लॉन्च कर दिया है. दोनों स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट हार्डवेयर इवेंट के दौरान पेश किया गया.

इस बार Oppo ने खासतौर पर कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले क्वालिटी पर फोकस किया है. नए फोन में MediaTek Dimensity 9500 SoC, Android 16 आधारित ColorOS 16 और Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम जैसी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

Oppo Find X9 Pro और Find X9 की कीम

Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत CNY 4,399 (लगभग ₹54,300) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है.

इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

  1. 16GB + 256GB – CNY 4,699 (₹58,000)
  2. 12GB + 512GB – CNY 4,999 (₹61,700)
  3. 16GB + 512GB – CNY 5,299 (₹65,400)
  4. 16GB + 1TB – CNY 5,799 (₹71,600)

वहीं, Oppo Find X9 Pro की शुरुआत CNY 5,299 (लगभग ₹65,400) से होती है.

इसके हाई-एंड वेरिएंट्स की कीमतें हैं:

  1. 12GB + 512GB – CNY 5,699 (₹70,300)
  2. 16GB + 512GB – CNY 5,999 (₹74,100)
  3. 16GB + 1TB – CNY 6,699 (₹82,700)

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन

Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले दी गई है, जबकि बेस वेरिएंट Find X9 में 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलती है.

दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 3600 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस है, जिससे डिस्प्ले बेहद शार्प और ब्राइट बनती है.

साथ ही, ये HDR10+, Dolby Vision और HDR Vivid सपोर्ट के साथ आती हैं, जिससे वीडियो क्वालिटी सिनेमैटिक लगती है.

पावरफुल परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 SoC चिपसेट दिया गया है, जो 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें कई AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी और कैमरा फीचर्स जोड़े गए हैं, जो फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग का अनुभव और भी बेहतर बनाते हैं.

कैमरा सेटअप — Hasselblad की खास पहचान

Oppo Find X9 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें शामिल हैं:

  • 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर
  • 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो लेंस
  • 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा

वहीं Oppo Find X9 Pro में भी यही प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए Find X9 Pro में 50MP फ्रंट कैमरा, जबकि Find X9 में 32MP कैमरा दिया गया है.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 में 7,025mAh की बैटरी मिलती है.

दोनों ही मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो कम समय में फोन को पूरा चार्ज कर देता है.

कंपनी का दावा है कि दोनों फोन्स IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं यानी ये धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित हैं.

कनेक्टिविटी फीचर्स

दोनों डिवाइस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी आधुनिक कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं.

Oppo Find X9 Pro अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, कैमरा परफॉर्मेंस और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ 2025 के सबसे दमदार फ्लैगशिप फोन्स में से एक बनकर उभर सकता है. Oppo ने इस सीरीज में जो फीचर्स पेश किए हैं खासकर 200MP टेलीफोटो कैमरा, HDR डिस्प्ले और AI-सक्षम ColorOS 16… ये इसे मार्केट में Samsung और Vivo जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने लायक बनाते हैं.

ये भी देखिए:

3K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो रहा OnePlus Pad 2, पावरफुल प्रोसेसर और 144Hz स्क्रीन के साथ

गेमर्स के लिए तोहफा! लिक्विड कूलिंग और 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Pro Plus

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com