OPPO F31 Series: भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. OPPO India ने ऐलान किया है कि वह अपनी नई F31 Series को 15 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज़ में तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO F31 Pro+, OPPO F31 Pro और OPPO F31 शामिल होंगे. खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन 43°C तक की गर्मी में भी स्मूद परफॉर्म करेंगे.
कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो दिनभर फोन पर काम करते हैं – जैसे ट्रेडर्स, गिग इकॉनमी वर्कर्स, शॉपकीपर्स और यंग प्रोफेशनल्स.

ओवरहीटिंग और बैटरी की समस्या का हल
Counterpoint Research की हालिया रिपोर्ट बताती है कि स्मार्टफोन यूज़र्स को सबसे ज्यादा दिक्कत ओवरहीटिंग (41%), बैटरी (32%) और एक्सीडेंटल डैमेज (32%) से होती है। OPPO F31 सीरीज़ इन समस्याओं का हल लेकर आई है.
- बड़ी Vapour Chamber और Thermal Management – ताकि फोन गर्म न हो.
- 7,000mAh की पावरफुल बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग – जिससे फोन पूरे दिन चलेगा और सिर्फ एक घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा.
- 360° Armour Body और IP69/IP68/IP66 रेटिंग – यानी फोन धूल, पानी और झटकों से सुरक्षित रहेगा.
दमदार परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
- OPPO F31 Pro+ – Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, Adreno 720 GPU और 24GB तक RAM.
- OPPO F31 Pro – MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट, Mali-G615 GPU और 24GB तक RAM.
- OPPO F31 – Dimensity 6300 चिपसेट, Mali-G57 GPU और बेहतर थर्मल एफिशिएंसी.
सभी फोन में बड़े Vapour Chambers और ग्रेफाइट शीट्स दी गई हैं ताकि हीटिंग कम हो और लंबे समय तक परफॉर्मेंस स्मूद रहे.
नया ColorOS 15 और स्मूद सिस्टम
F31 सीरीज़ OPPO का ColorOS 15 चलाती है, जिसमें Dual-Engine Smoothness System है.
- Trinity Engine – CPU और बैटरी एफिशिएंसी को बेहतर करता है.
- Luminous Rendering Engine – ऐप्स के बीच स्विचिंग को बिना लैग और फ्लिकर के बेहद स्मूद बनाता है.
कंपनी ने दावा किया है कि यह सीरीज़ 72-महीने की Fluency Protection 2.0 देती है यानी 6 साल तक फोन स्लो नहीं होगा.
प्रोफेशनल्स के लिए AI टूल्स
- AI VoiceScribe – कॉल या मीटिंग रिकॉर्ड करता है और 29 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी समेत) में ट्रांसलेट करता है.
- AI Call Assistant – लाइव कॉल ट्रांसलेशन.
- OPPO Docs और Notes AI – डॉक्यूमेंट को ऑटो-सम्मरी, ट्रांसलेट और री-राइट करने की सुविधा.
- Scan Document Tool – इमेज को एडिटेबल टेक्स्ट और PDF में बदल देता है.
गिग वर्कर्स और आउटडोर यूज़र्स के लिए फीचर्स
- Outdoor Mode 2.0 – ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और क्लियर कॉल्स.
- Order Rush Boost – फूड और डिलीवरी ऐप्स के लिए नेटवर्क प्राथमिकता.
- App Keep-Alive – बैकग्राउंड में जरूरी ऐप्स बंद नहीं होंगे.
कैमरा फीचर्स
- OPPO F31 Pro+ और Pro – 50MP OIS मेन कैमरा + 32MP फ्रंट कैमरा.
- OPPO F31 – 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप + 16MP फ्रंट कैमरा.
फोन में 4K वीडियो, Dual-View Recording और Underwater Shooting (1.5m तक 30 मिनट) जैसी सुविधाएं होंगी.
बैटरी और चार्जिंग
- 7,000mAh की बैटरी – 80W फास्ट चार्जिंग के साथ.
- सिर्फ 30 मिनट में 58% चार्ज, और लगभग 1 घंटे में पूरा चार्ज.
- वायर्ड रिवर्स चार्जिंग – यानी फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
उपलब्धता
OPPO F31 Series – F31 Pro+, F31 Pro और F31 – भारत में 15 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी। कीमत और स्टोरेज ऑप्शन लॉन्च के दिन बताए जाएंगे.
ये भी देखिए:














