अब ChatGPT कराएगा शॉपिंग, Shopping Research टूल अब सबके लिए बिल्कुल फ्री

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

ChatGPT Shopping Feature: OpenAI ने Google Gemini 3 को टक्कर देने की तैयारी तेज कर दी है. इसी दिशा में कंपनी ने ChatGPT पर नया ‘Shopping Research’ फीचर लॉन्च किया है, जो अब पूरी तरह विजुअल इंटरफेस के साथ काम करेगा. यूज़र्स अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से ऑप्शन सिलेक्ट कर सकेंगे और ChatGPT उन्हें रियल-टाइम में सबसे बेहतर प्रोडक्ट्स दिखाएगा. यह फीचर फिलहाल सभी यूज़र्स फ्री टियर सहित के लिए अनलिमिटेड उपयोग के साथ उपलब्ध है.

OpenAI का नया Shopping Research फीचर लॉन्च

OpenAI ने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नया Shopping Research फीचर खास तौर पर आने वाले हॉलिडे सीज़न को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें यूज़र चैट के दौरान अपनी ज़रूरतें बताते हैं और ChatGPT उन्हें विजुअली अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी दिखाता है.

यूज़र इनमें से Like, Ignore, या Select कर सकते हैं, जिससे बॉट उनकी पसंद को और बेहतर समझकर बेहतरीन सुझाव देता है. यह फीचर बिल्कुल उसी तरह है जैसे Google ने हाल ही में Gemini में शॉपिंग मोड दिया है, यानि AI-शॉपिंग की रेस अब तेज हो चुकी है.

सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध और बिल्कुल मुफ्त

कंपनी के मुताबिक, नया फीचर किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है:

  • मोबाइल
  • डेस्कटॉप
  • वेब वर्ज़न

सबसे अच्छी बात यह है कि यह फीचर पेवाल के पीछे नहीं है. यानी फ्री यूज़र भी इसे बिना किसी लिमिट के कम से कम इस हॉलिडे सीज़न के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे.

किस तरह मदद करेगा यह फीचर?

OpenAI का दावा है कि यह टूल खास तौर पर Detail-heavy कैटेगरी में बेहतरीन परफॉर्म करता है, जैसे:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • ब्यूटी
  • होम & गार्डन
  • किचन & अप्लायंसेज़
  • स्पोर्ट्स & आउटडोर

विजुअल्स मदद करते हैं समझने में कि यूज़र किस तरह के प्रोडक्ट्स चाह रहे हैं, जिससे ChatGPT अधिक सटीक और उपयोगी सुझाव दे सके.

Shopping Research फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

इस फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है:

  • Step 1: ChatGPT ऐप (मोबाइल या डेस्कटॉप) खोलें.
  • Step 2: प्रॉम्प्ट बॉक्स के नीचे बने + आइकन पर टैप करें.
  • Step 3: मेन्यू से Shopping Research चुनें और फीचर एक्टिव हो जाएगा.

Auto Mode: अगर आप शॉपिंग से जुड़े सवाल पूछते हैं, तो ChatGPT खुद ही इस मोड को ऑन कर देगा.

पर्दे के पीछे: OpenAI एक नई कानूनी मुश्किल में

इस बीच, OpenAI पर एक और ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लग गया है. अमेरिका की एक कोर्ट ने पाया कि Sora वीडियो में Cameo शब्द के इस्तेमाल से Cameo (पर्सनलाइज्ड वीडियो प्लेटफॉर्म) का ट्रेडमार्क उल्लंघन हो सकता है.

कोर्ट ने आदेश दिया है कि OpenAI 22 दिसंबर 2026 तक Cameo या उससे मिलते-जुलते किसी शब्द का इस्तेमाल अपने Sora वीडियो में नहीं करेगा.

OpenAI का नया Shopping Research फीचर AI-आधारित शॉपिंग को एक नया स्तर देने जा रहा है. यह न सिर्फ Google Gemini 3 को कड़ी चुनौती देगा, बल्कि यूज़र्स की शॉपिंग को आसान, स्मार्ट और समय-बचत करने वाली बनाएगा.

ये भी देखिए:

Nano Banana Pro क्या है? रियल-टाइम सर्च और प्रो-लेवल एडिटिंग के साथ आया नया Gemini 3 का AI टूल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com