ChatGPT Group Chat: OpenAI ने ChatGPT को और ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी अब ChatGPT Group Chats फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूज़र्स एक ही चैट में अपने दोस्तों, परिवार या टीम के साथ मिलकर बात कर सकेंगे और AI इस बातचीत का हिस्सा बनकर एक तरह से मीडिएटर यानी मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा.
नई सुविधा अभी पायलट स्टेज में है और इसे शुरुआती तौर पर न्यूज़ीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान में जारी किया गया है. OpenAI का कहना है कि शुरुआती फीडबैक मिलने के बाद इसे दुनिया के और देशों में भी रोलआउट किया जाएगा.
ChatGPT Group Chats: क्या है खास?
OpenAI ने बताया कि यह फीचर लोगों को एक साझा चैट रूम में लाकर मिलकर प्लानिंग करने, फैसले लेने और आइडिया पर साथ में काम करने की सुविधा देता है. इसे प्रतियोगी प्लेटफॉर्म्स जैसे Anthropic और Meta AI—द्वारा पेश किए गए कोलैबोरेशन टूल्स का जवाब भी माना जा रहा है.
सबसे खास बात यह है कि ग्रुप चैट्स में ChatGPT का व्य.बदल जाता है. यह हर मैसेज का जवाब नहीं देता, बल्कि बातचीत को समझकर सही समय पर ही कूदता है, जिससे बातचीत ज्यादा नेचुरल और उपयोगी बनती है.

इसके अलावा:
- यूज़र चैट में AI को टैग करके उसे बातचीत में बुला सकते हैं.
- अब ChatGPT आपके मैसेज पर इमोजी से रिएक्ट भी कर सकता है.
- ग्रुप के क्रिएटर को पूरी कंट्रोल की सुविधा मिलेगी, वे किसी भी समय किसी को जोड़ या हटा सकेंगे.
- हर ग्रुप के लिए अलग-अलग कस्टम इंस्ट्रक्शन भी सेट किए जा सकेंगे.
कैसे बनाएं ChatGPT Group?
- इस फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है.
- यूज़र को ऐप के नए people icon पर टैप करना होगा.
- इसके बाद ChatGPT एक शेयर करने योग्य लिंक जेनरेट करेगा.
- आप इस लिंक को उन लोगों को भेज सकते हैं जिन्हें आप ग्रुप में जोड़ना चाहते हैं.
अभी ग्रुप चैट में 20 तक बातचीत के थ्रेड हो सकते हैं. अगर आप किसी मौजूदा चैट को ग्रुप में बदलते हैं, तो ChatGPT उसका एक कॉपी बनाता है ताकि आपकी प्राइवेट चैट सुरक्षित रहे.
OpenAI का यह नया फीचर ChatGPT को सिर्फ चैटबॉट से आगे, एक रियल-टाइम टीमवर्क और ब्रेनस्टॉर्मिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित कर सकता है। आने वाले महीनों में इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार यूज़र्स बेसब्री से कर रहे हैं.
ये भी देखिए:
OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25 Ultra: कौन है असली फ्लैगशिप किंग? कीमत और फीचर्स की पूरी तुलना














