9000mAh बैटरी वाला OnePlus का धांसू फोन, नए लीक्स में खुला पावरफुल फोन का राज

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

OnePlus Ace 6 Turbo: OnePlus अपनी Ace 6 सीरीज को और मजबूत करने की तैयारी में है. चीन में Ace 6 और Ace 6T लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इस लाइनअप में एक और धमाकेदार मॉडल OnePlus Ace 6 Turbo जोड़ सकती है. Weibo पर सामने आए नए लीक्स बताते हैं कि यह फोन सीरीज का सबसे पावरफुल और परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल होगा. यही नहीं, भारत में इसे अगले साल यानी 2026 में Nord 6 नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

हाई-एंड परफॉर्मेंस का वादा

लीक के अनुसार OnePlus Ace 6 Turbo में Qualcomm का नवीनतम Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसे खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप-जैसा अनुभव किफायती कीमत में देने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

टेक ब्लॉगर्स Digital Chat Station और @ZionsAnvin ने जानकारी दी है कि यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट के अधिकांश फोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

गेमर्स का सपना होगा यह फोन

Ace 6 Turbo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की मेगा बैटरी है, जो इसे अपने सेगमेंट का ‘बैटरी बीस्ट’ बना सकती है.

इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि चाहे आप लंबे समय तक गेमिंग करें, 120FPS वीडियो शूट करें या भारी ऐप्स चलाएं—फोन आराम से दिनभर की बैटरी लाइफ देगा. OnePlus इसे खासकर पावर यूजर्स और गेमर्स के लिए एक परफेक्ट डिवाइस के रूप में पेश करना चाहता है.

अल्ट्रा स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस

OnePlus Ace 6 Turbo में 6.78-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz या 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है.

इस तरह का डिस्प्ले इसे प्रो-लेवल गेमिंग के लिए आदर्श बनाता है. अल्ट्रा-स्मूद स्क्रॉलिंग, बेहतर टच रिस्पॉन्स और बेहद शार्प विजुअल्स इस फोन को प्रतिस्पर्धियों जैसे Redmi Turbo 5 और Realme Neo 8 SE से अलग खड़ा करेंगे.

भारत में आएगा OnePlus Nord 6 के नाम से

रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus Ace 6 Turbo को चीन में जनवरी या फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है.

इसके बाद इसका ग्लोबल वेरिएंट OnePlus Nord 6 के नाम से पेश होगा और भारत में 2026 की दूसरी तिमाही तक इसकी एंट्री तय मानी जा रही है.

बड़े डिस्प्ले के साथ

जो जानकारी अब तक सामने आई है, उसके मुताबिक आने वाला Nord 6 डिज़ाइन के मामले में Nord 5 जैसा ही होगा, जो इसी साल जुलाई में लॉन्च हुआ था.

Nord 6 में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है. यानी OnePlus अपने डिजाइन लैंग्वेज में बड़े बदलाव नहीं करेगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स को और दमदार बनाएगा.

ये भी देखिए:

Nothing ने 6 साल के अपडेट के साथ लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com