OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25 Ultra: भारत का प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट लगातार बढ़ रहा है और अब इसमें OnePlus 15 की एंट्री ने फिर से हलचल मचा दी है. OnePlus का यह नया फ्लैगशिप फोन सीधे तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देने के लिए आया है, जो पहले से ही भारत में एक पॉपुलर हाई-एंड स्मार्टफोन है. दोनों कंपनियों ने अपने फोन में डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के स्तर पर जबरदस्त सुधार किए हैं. तो आइए जानते हैं, इन दोनों के बीच कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित होगा.
डिजाइन: स्टाइल बनाम सिग्नेचर लुक
OnePlus 15 का डिजाइन बेहद प्रीमियम और मॉडर्न है. इसमें 1.15 mm के अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल्स, सिमेट्रिकल बॉडी और हल्के कर्व्स दिए गए हैं जो इसे पकड़ने में और भी आरामदायक बनाते हैं. फोन में कंपनी का सेंटर में लगा लोगो और सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर मौजूद है. इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप पीछे की ओर एक मिनिमल डिज़ाइन में है. यह Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. खास बात यह है कि Sand Storm वेरिएंट में MAO-ट्रीटेड फ्रेम और फाइबरग्लास बैक दी गई है जो इसे और टिकाऊ बनाती है.
वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra अपने क्लासिक बॉक्सी डिजाइन और स्क्वायर कॉर्नर्स के लिए जाना जाता है. इसका 8.9mm मोटा बॉडी फ्रेम Armour Aluminium से बना है. रियर पैनल पर फ्लोटिंग-लेंस कैमरा लेआउट और एकीकृत S Pen इसकी पहचान है. इसके अलावा, फोन में फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश दी गई है जिससे ग्रिप बढ़िया रहती है और फिंगरप्रिंट कम पड़ते हैं.

डिस्प्ले: ब्राइटनेस और क्लैरिटी की जंग
OnePlus 15 में 6.78-इंच का 1.5K BOE X3 LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल्स और 450 PPI डेंसिटी है, जिससे टेक्स्ट और विजुअल्स बेहद शार्प दिखते हैं. फोन की स्क्रीन 1800 निट्स ब्राइटनेस तक जा सकती है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी शानदार रहती है.
Samsung Galaxy S25 Ultra में इससे थोड़ा बड़ा 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक की एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसका रेजोल्यूशन 1400×3120 पिक्सल्स है, जो डिटेल्ड विजुअल एक्सपीरियंस देता है. साथ ही, 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे डायरेक्ट सनलाइट में भी बेहद क्लियर बनाती है.
परफॉर्मेंस: दोनों में ताकत, पर फर्क सॉफ्टवेयर में
OnePlus 15 को पावर देता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन में OxygenOS 16 (AndroidOS 16 आधारित) दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस प्रदान करता है.
वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में भी वही Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, लेकिन यह 12GB RAM और 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन Android 15 और One UI 7 पर चलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स की गारंटी.

कैमरा: Sony बनाम Samsung का मुकाबला
OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है:
- 50MP Sony IMX906 OIS प्राइमरी सेंसर
- 50MP Omnivision OV50D अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा (3.5x ज़ूम + OIS)
फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
दूसरी ओर, Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वाड-कैमरा सेटअप है:
- 200MP प्राइमरी कैमरा (2x इन-सेंसर ज़ूम + OIS)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP 5x टेलीफोटो लेंस
- 10MP 3x टेलीफोटो मॉड्यूल
यह फोन 8K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करता है और 12MP का फ्रंट कैमरा देता है.
स्पष्ट है कि Samsung कैमरा क्वालिटी और वेरायटी में थोड़ा आगे है, लेकिन OnePlus का कैमरा ट्यूनिंग और नैचुरल कलर आउटपुट उसकी खासियत है.
बैटरी और चार्जिंग: OnePlus की जीत पक्की
बैटरी के मामले में OnePlus 15 बाजी मार लेता है. इसमें 7300mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी फीचर है.
वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें भी Wireless PowerShare फीचर है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड के मामले में OnePlus काफी आगे है.
कीमत: बजट तय करेगा चुनाव
- OnePlus 15 का बेस मॉडल (256GB) भारत में ₹72,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है.
- वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra का बेस मॉडल (256GB) ₹1,29,999 में उपलब्ध है.
यानि अगर आप प्रीमियम फीचर्स के साथ वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं, तो OnePlus 15 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. लेकिन अगर आपका फोकस ब्रांड, कैमरा और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर है, तो Galaxy S25 Ultra एक मजबूत दावेदार है.
कौन है विजेता?
- OnePlus 15 जीतता है — बैटरी, चार्जिंग और कीमत में
- Samsung Galaxy S25 Ultra जीतता है — कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में
दोनों फोन अपने-अपने सेगमेंट में दमदार हैं। अगर आप टेक-सेवी हैं और कम कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो OnePlus 15 आपके लिए सही रहेगा. वहीं जो लोग परफेक्शन और लंबे समय तक सपोर्ट चाहते हैं, उनके लिए Galaxy S25 Ultra एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट साबित होगा.
ये भी देखिए:
8K कैमरा के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15, 39 मिनट में फुल चार्ज, फीचर्स ने क्रिएटर्स को किया हैरान
Samsung, Realme, Vivo से iQOO तक, ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट 5G स्मार्टफोन















